'आर्थिक तूफान सर पर और प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बांट रहे, ये नेतृत्व नहीं...', राहुल गांधी ने 'मेलोडी मोमेंट' पर कसा तंज

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि आर्थिक तूफान सर पर है और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बांट रहे हैं!

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Rahul Gnadhi on PM Modi Melody Gift
Rahul Gnadhi on PM Modi Melody Gift | Image: ANI/X

Rahul Gandhi on PM Modi Melody Gift: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात कर उन्हें मेलोडी टॉफी भेंट की। दोनों नेताओं ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया। अब इस पर विपक्ष ने आपत्ति जताई है। कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने तंज कसते हुए कहा कि देश में आर्थिक संकट गहराता जा रहा है, लेकिन प्रधानमंत्री इटली दौरे में टॉफी बांट रहे हैं।

राहुल गांधी ने 'मेलोडी मोमेंट' को लेकर एक्स पर ट्वीट कर लिखा, 'आर्थिक तूफान सर पर है और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बांट रहे हैं!'

यह नेतृत्व नहीं नौटंकी- राहुल गांधी

उन्होंने आगे कहा कि किसान, युवा, महिलाएं, मजदूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे हैं और BJP वाले ताली बजा रहे हैं। यह नेतृत्व नहीं, नौटंकी है।'

PM मोदी ने मेलोनी को गिफ्ट की 'मेलोडी'

दरअसल, पीएम मोदी पांच देशों की अपनी यात्रा के अंतिम चरण में मंगलवार को इटली पहुंचे। इस दौरान उन्होंने इटैलियन प्रधानमंत्री को गिफ्ट में 'मेलोडी टॉफी' दी। पीएम मोदी से यह खास तोहफा पाकर उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने इसके लिए पीएम मोदी का शुक्रिया अदा भी किया।

Advertisement

जॉर्जिया मेलोनी ने वीडियो किया शेयर

इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया जो देखते ही देखते वायरल हो गया। जॉर्जिया मेलोनी ने वीडियो में कहा, 'प्रधानमंत्री मोदी हमारे लिए गिफ्ट लाए हैं, बहुत-बहुत अच्छी टॉफी।' इसके बाद दोनों प्रधानमंत्री 'मेलोडी' टॉफी दिखाते हैं। तभी पीएम मोदी कहते हैं 'मेलोडी' टॉफी और फिर दोनों खिलखिलाकर हंस पड़ते हैं। 

Uploaded image

जान लें कि सोशल मीडिया पर दोनों के नाम का हैशटैग #Melodi खूब वायरल है। इसी हैशटैग वाली टॉफी को पीएम मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी को तोहफे में दिया।

Advertisement

यह भी पढ़ें: मेलोडी टॉफी, सेल्फी और कार में सैर... PM मोदी के इटली दौरे में दिखी दोनों देशों की जबरदस्त बॉन्डिंग, 2023 की वो कहानी जब मेलोनी ने दिया हैशटैग

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड