मेलोडी टॉफी, सेल्फी और कार में सैर... PM मोदी के इटली दौरे में दिखी दोनों देशों की जबरदस्त बॉन्डिंग, 2023 की वो कहानी जब मेलोनी ने दिया हैशटैग
पीएम मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात की तस्वीरें मिनटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ जब पीएम मोदी जॉर्जिया मेलोनी के लिए भारत से खास तोहफा 'मेलोडी' टॉफी लेकर पहुंचे। इस तोहफे को पाकर उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 3 min read

PM Modi Gifts Melodi to Georgia Meloni: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात हमेशा ही एक मोमेंट बन जाता है। दोनों की तस्वीरें और वीडियो खूब चर्चा में रहती है। सोशल मीडिया पर दोनों के मिलाने के बाद एक हैशटैग बनाया गया है- #Melodi. इसी हैशटैग वाली टॉफी को पीएम मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी को तोहफे में दिया।
जी हां, पीएम मोदी जॉर्जिया मेलोनी के लिए भारत से खास तोहफा 'मेलोडी' टॉफी लेकर पहुंचे। इस तोहफे को पाकर उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने इसके लिए पीएम मोदी का शुक्रिया अदा किया।
गिफ्ट पाकर मुस्कुराईं जॉर्जिया मेलोनी
इटैलियन पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है जिसमें वो बताती हैं कि प्रधानमंत्री मोदी हमारे लिए गिफ्ट लाए हैं, बहुत, बहुत अच्छी टॉफी। इसके बाद दोनों प्रधानमंत्री 'मेलोडी' टॉफी दिखाते हैं। तभी पीएम मोदी कहते हैं 'मेलोडी' टॉफी और फिर दोनों खिलखिलाकर हंस पड़ते हैं।
फिर वायरल हुआ 3 साल पुराना हैशटैग #Melodi
इससे पहले साल 2023 में दुबई में हुए COP28 सम्मेलन के दौरान जॉर्जिया मेलोनी ने पीएम मोदी के साथ एक तस्वीर शेयर की थी। उन्होंने इस तस्वीर के साथ पहली बार कैप्शन में #Melodi लिखा था। इसके बाद देखते ही देखते हैशटैग 'मेलोडी' सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद जॉर्जिया मेलोनी कई बार #Melodi का इस्तेमाल करते हुए पीएम मोदी के साथ तस्वीर शेयर कर चुकी हैं।
Advertisement
कार में सफर, साथ में डिनर और…
अब पीएम मोदी अपने पांच देशों के दौरे के अंतिम पड़ाव पर इटली की राजधानी रोम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात की। पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया पर हैंडल पर इस मुलाकात की कई तस्वीरें साझा की हैं। तस्वीरों में दोनों नेता रोम के मशहूर कोलोसियम घूमते, कार में साथ सफर करते और डिनर पर चर्चा करते देखे गए।
‘भारत-इटली के बीच दोस्ती और मजबूत…’
प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स हैंडल पर अपने मुलाकात की तस्वीरों के साथ लिखा, 'रोम पहुंचते ही मुझे प्रधानमंत्री मेलोनी के साथ डिनर पर मिलने का अवसर मिला, जिसके बाद मैंने मशहूर कोलोसियम का दौरा किया। हमने कई विषयों पर अपने विचार साझा किए।'
Advertisement
उन्होंने आगे लिखा, ‘मैं आज होने वाली हमारी बातचीत का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं, जिसके दौरान हम भारत और इटली के बीच दोस्ती को और मजबूत बनाने पर अपनी चर्चा जारी रखेंगे।’