राहुल गांधी और स्पीकर के बीच समझौते के बाद भी लोकसभा में नहीं रुका गतिरोध, कहां फंसा पेंच? LoP के दावे पर किरेन रिजिजू ने किया ये खुलासा

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने स्पीकर पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें सदन में बोलने की अनुमति नहीं दी जाती है। राहुल के आरोपों पर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने पलटवार किया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Kiren Rijiju & Rahul Gandhi
Kiren Rijiju & Rahul Gandhi | Image: ANI

संसद के बजट सत्र में सोमवार को एक बार फिर भारी हंगामा देखने को मिला। लोकसभा में विपक्ष और सत्तापक्ष के बीच तीखी नोकझोंक के कारण सदन की कार्यवाही बार-बार स्थगित करनी पड़ी और अंत में इसे मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर आरोप लगाया कि स्पीकर उन्हें बोलने की इजाजत नहीं देते हैं। इस पर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने पलटवार करते हुए कहा कि स्पीकर ने यह नहीं कहा कि हम सिर्फ कांग्रेस को ही बोलने देंगे।\

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें सदन में बोलने की अनुमति नहीं दी जा रही है। राहुल गांधी ने दावा किया कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से हुई मुलाकात में स्पीकर ने उन्हें बजट चर्चा से पहले कुछ मुद्दों पर बोलने का आश्वासन दिया था, लेकिन सदन में यह वादा पूरा नहीं किया गया। बता दें कि भारी हंगामे के बीच राहुल गांधी समेत अन्य विपक्षी नेताओं ने लोकसभा स्पीकर से मुलाकात की थी। इसके बाद सदन में राहुल ने ये बात कही।

स्पीकर वादे से पीछे हट रहे हैं-राहुल गांधी

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सदन में कहा, "एक घंटे पहले, सदन का एक सदस्य स्पीकर के पास गया था, स्पीकर ने हमसे वादा किया था कि मुझे बजट चर्चा से पहले यहां बोलने और कुछ मुद्दे उठाने की इजाजत दी जाएगी। अब, आप अपने वादे से पीछे हट रहे हैं। तो मैं जानना चाहता हूं, क्या मुझे उन मुद्दों पर बोलने की इजाजत है या नहीं?"

राहुल के आरोपों पर किरेन रिजिजू का पलटवार

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल के आरोपों पर जवाब देते हुए कहा, "राहुल गांधी जी ने कहा कि वेणुगोपाल जी स्पीकर के चैंबर में थे। मैं भी शामिल हुआ, और हमने चर्चा की। मैं यह कन्फर्म करना चाहता हूं कि स्पीकर ने यह पहल किया कि अगर सब सहमत हों, तो सदन चलना चाहिए, और वेणुगोपाल जी ने भी कहा कि हम चाहते हैं कि हमारे विपक्ष के नेता कुछ कहें। लेकिन उससे पहले, हमने तय किया कि आप किस टॉपिक पर बोलेंगे?"

Advertisement

स्पीकर ने कोई कमिटमेंट नहीं किया -किरेन रिजिजू

स्पीकर ने यह कहा कि राहुल गांधी जी ने अभी जो कहा, वह 100 परसेंट सही नहीं है। स्पीकर ने कोई कमिटमेंट नहीं किया है। स्पीकर ने कहा कि अगर कोई समझौता होता है, तो हम आपको बोलने देंगे, और हम दूसरी पार्टियों के नेताओं को भी बोलने देंगे। उन्होंने यह नहीं कहा कि हम सिर्फ़ कांग्रेस को ही बोलने देंगे।

यह भी पढ़ें: Kanpur Accident: पुलिस नहीं घुसी लेकिन वकील की एंट्री,अखिलेश ने क्या कहा

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड