'पूरी दुनिया में उपद्रवी बवाल कर रहे हैं, कहीं भी नेता प्रतिपक्ष PM आवास के सामने लोटपोट नहीं कर रहा, राहुल जब-जब बाहर जाते हैं...', BJP का हमला

BJP प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राहुल गांधी के विदेश दौरे पर सवाल खड़ किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल अपनी विदेश यात्राओं के दौरान ‘संदिग्ध लोगों’ से मुलाकात करते हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Sudhanshu Trivedi & Rahul Gandhi
Sudhanshu Trivedi & Rahul Gandhi | Image: ANI

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के विदेश यात्रा पर BJP ने एक बार फिर सवाल उठाए हैं। पार्टी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है, राहुल अपनी विदेश यात्राओं के दौरान ‘संदिग्ध लोगों’ से मुलाकात करते हैं और देश लौटने के बाद भारत-विरोधी प्रचार में जुट जाते हैं।  उन्होंने तंज कसते हुए कहा, पार्टी यह सब प्रयास राहुल गांधी को लॉन्च करने के लिए कर रही है, मगर नेता प्रतिपक्ष को ऐसे झुठे प्रचार से कोई फायदा मिलने वाला नहीं है।

BJP प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, यह बात उत्तरोत्तर स्पष्ट होती चली गई कि राहुल गांधी को लॉन्च करने के जितने भी प्रयास किए गए, अब कांग्रेस इसमें एक बहुत खतरनाक स्थिति में पहुंच गई है, जहां वो राष्ट्र-विरोधी शक्तियों के साथ खड़ी दिखाई देती है। जब-जब राहुल गांधी जी बाहर जाते हैं, वो ऐसे ही अज्ञात यात्राओं पर जाते हैं और संदिग्ध लोगों से मिलकर आते हैं और यहां आकर भारत विरोधी प्रचार करते हैं।

राहुल ने नेता प्रतिपक्ष के पद की गरिमा को खत्म किया-BJP

राहुल गांधी पर बरसते हुए सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, ‘यूरोप हो, फ्रांस हो, इटली हो, अल्बानिया हो, उपद्रवी हर जगह उपद्रव करते नजर आ रहे हैं, लेकिन कहीं पर भी नेता प्रतिपक्ष, प्रधानमंत्री आवास के सामने लोटपोट करता हुआ, आकाशवाणी भवन में घुसता हुआ और कहीं कूद-फांद करता हुआ नजर नहीं आ रहा है। सिर्फ भारत में ही कांग्रेस पार्टी इस सीमा तक जाकर नेता प्रतिपक्ष के पद की गरिमा को भी ध्वस्त करने का प्रयास कर रही है, उसके बाद भी उनको कोई सफलता नहीं मिल रही।’

सुधांशु त्रिवेदी का राहुल पर तंज

भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, "दिल्ली के सेंट स्टीफन कॉलेज में उनका (राहुल गांधी) दाखिला निशानेबाजी में एक नेशनल लेवल के खिलाड़ी के रूप में हुआ था। उसके बाद निशाना ऐसा चूकता है कि सारा निशाना चूकता ही चला जा रहा है। देश ने किसी निशानेबाजी में उनका कोई नामो-निशान देखा ही नहीं होगा। उन्होंने 1996-99 के बीच में मॉनिटर नाम की एक ब्रिटिश कंपनी में नौकरी की, वो बंद हो गई।

Advertisement

"राहुल ने कभी बैकॉप्स नाम की एक ब्रिटिश कंपनी में साझेदारी । 2003 से लेकर 2009 तक उसमें डायरेक्टर रहें, वो भी बंद हो गई। उसके बाद उन्हें 2014 में पार्टी ने अपना अघोषित नेता बनाया और कांग्रेस पार्टी अपने सबसे निम्न संख्या पर लोकसभा में पहुंची।"

कांग्रेस पार्टी जल बिन मछली की तरह तड़प रही है-सुधांशु त्रिवेदी 

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, 'सत्ता से बाहर रहते हुए कांग्रेस पार्टी जल बिन मछली की तरह तड़प रही है। उसके लिए सत्ता में लूट, समाज में फूट और भारतीय धर्म-संस्कृति के प्रति घृणा ही उसके राजनीतिक इंजन को चलाने का काम करती है। दुर्भाग्य से, देश के नेता प्रतिपक्ष की भूमिका निभा रहे राहुल गांधी इस स्थिति का चेहरा बन गए हैं, और यह दुर्भाग्य देश से अधिक कांग्रेस पार्टी का है, जो इस समय देश से चंपत होकर सूत्रों के अनुसार चंपा में (वियतनाम का प्राचीन नाम) विचरण कर रहे हैं और वो देश और कांग्रेस पार्टी के लिए एक पहेली बन चुके हैं।'

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'सपा बदलने वाली नहीं, आजम खान...', केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर प्रहार
 

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड