'मोदी सरकार एक साल में गिर जाएगी...', राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार, कहा- ये कांग्रेस का एक और 'टूल किट', वो राजनीति के भस्मासुर

राहुल गांधी के मोदी सरकार के गिरने वाले बयान पर BJP ने कड़ी आपत्ति जताई है। भाजपा सांसद गौरव भाटिया ने उनके बयान की कड़ी शब्दों में निंदा करते हुए नेता प्रतिपक्ष को राजनीति का 'भष्मासुर' बता दिया।

Follow : Google News Icon  
BJP leader Gaurav Bhatia Ask to Rahul Gandhi
बीजेपी नेता गौरव भाटिया ने राहुल गांधी पर निशाना साधा | Image: ANI

कांग्रेस की अल्पसंख्यक सलाहकार समिति की बैठक में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए दावा किया कि अगले एक साल के अंदर उनकी विदाई तय है। इसके साथ ही उन्होंने भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर भी कहा कि पीएम  मोदी के नेतृत्व में आने समय में यह और खराब हो जाएगी। अब इस पर पलटवार करते हुए भाजपा सांसद गौरव भाटिया ने उनके बयान की कड़ी शब्दों में आलोचन की है। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष को भारतीय राजनीति का 'भष्मासुर' बता दिया।

BJP नेता गौरव भाटिया ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने राहुल पर "टूलकिट पॉलिटिक्स" फैलाने और केंद्र सरकार की स्थिरता के बारे में गैर-जिम्मेदाराना बयान देने का आरोप लगाया, साथ ही यह भी जोर देकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत बनी हुई है।

हमारी अर्थव्यवस्था मजबूत है-गौरव भाटिया 

प्रेस कॉन्फ्रेंस में गौरव भाटिया ने कहा, "कल नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बैठक में जो कहा और उसके बाद बाहर निकलकर एक वक्तव्य देते है उस पर है बड़े दुख की बात है कि जब वैश्विक संकट के दौरान कई देशों की अर्थव्यवस्था कमजोर पड़ गई है, तब दूसरी ओर पिछले 85 दिनों में पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत इस वैश्विक चुनौती का मजबूती से सामना कर रहा है। हमारी अर्थव्यवस्था मजबूत है।"

राहुल गांधी राजनीति के भस्मासुर-गौरव भाटिया 

गौरव भाटिया ने आगे कहा, "कल एक और 'टूलकिट' चर्चा में आया, जिसमें यह कहा जा रहा है कि यह सरकार, जो पूरी ताकत से देश की जनता की सेवा कर रही है, एक साल के अंदर गिर जाएगी। मैं सबसे पहले यह कहना चाहूंगा कि 'भस्मासुर राहुल गांधी', हमें नहीं पता था कि भस्मासुर ज्योतिषी भी बन जाएंगे। अगर राहुल गांधी का इरादा अराजकता फैलाना है, तो हमारा संकल्प भी भारत को और मजबूत बनाना है।"

Advertisement

कांग्रेस की देश में अस्थिरता पैदा करने की कोशिश-BJP

गौरव भाटिया ने आगे कहा, दुनिया इस समय आर्थिक मंदी और संकट के दौर से गुजर रही है, मगर मौजूदा नेतृत्व में भारत स्थिर बना हुआ है। उन्होंने कहा, "जैसा कि हम सभी जानते हैं, यह वैश्विक संकट का समय है, और दुनिया भर के कई देश आर्थिक अस्थिरता का सामना कर रहे हैं। ऐसे समय में भी भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत और स्थिर बनी हुई है।" उन्होंने आगे कहा कि विपक्ष की अस्थिरता पैदा करने की कोई भी कोशिश सफल नहीं होगी।

यह भी पढ़ें: NEET पेपर लीक मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, सरकार से मांगा जवाब

Advertisement
Published By :
Rupam Kumari
पब्लिश्ड