अपडेटेड 26 June 2024 at 19:11 IST

कैबिनेट मंत्री के बराबर का दर्जा, लोकसभा में नेता विपक्ष बनते ही राहुल को मिलेंगी ये बड़ी सुविधाएं

नेता प्रतिपक्ष बनने के साथ ही राहुल गांधी को अब राजधानी दिल्ली के लुटियंस जोन में लंबा चौड़ा बंगला मिलेगा, जिसमें 4 सर्वेंट क्वार्टर होंगे।

Follow : Google News Icon  
Rahul Gandhi takes oath as Lok Sabha MP
राहुल गांधी ने लोकसभा सदस्य के रूप में शपथ ली। | Image: Sansad TV

लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम आने के बाद एक बार फिर से एनडीए ने जीत की हैट्रिक लगाई है लेकिन इस बार पिछली दो जीतों के मुकाबले एनडीए की सीटें कम आई हैं। अबकी बार कांग्रेस की 99 सीटें आईं हैं। इस हिसाब से इस बार कांग्रेस विपक्ष की पात्रता को पूरा कर रही है। वहीं कांग्रेस ने भी अपनी ओर से राहुल गांधी को नेता विपक्ष के तौर पर चुन लिया है। इसके साथ ही अब राहुल गांधी को एक संवैधानिक पद को संभालना होगा। राहुल गांधी को नेता प्रतिपक्ष बनने के साथ ही अब उन्हें उनकी पात्रता की कई सुविधाएं जो कि एक केंद्रीय मंत्री की सुविधाओं के बराबर होती हैं, सरकार प्रदान करेगी।

नेता प्रतिपक्ष बनने के साथ ही राहुल गांधी को अब राजधानी दिल्ली के लुटियंस जोन में लंबा चौड़ा बंगला मिलेगा, जिसमें 4 सर्वेंट क्वार्टर होंगे और दो गैराज इसके अलावा इसमें आगे और पीछे हरे भरे लॉन होंगे इस लॉन के किनारे हरियाली और छाया के लिए ढेरों पेड़ पौधे लगे हुए मिलेंगे। राहुल गांधी को राजधानी दिल्ली में ये सुविधाएं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के तौर पर मिलेंगी। इतना ही नहीं राहुल इस बंगले को अपने हिसाब से सरकारी खर्च पर सजावट आदि करवा सकेंगे।

ये पहला मौका नहीं जब राहुल गांधी...

हालांकि राहुल गांधी के लिए ऐसे बंगले और सुविधाएं मिलना कोई नई बात नहीं रही है। इसके पहले वो अपनी दादी के साथ बचपन में भी प्रधानमंत्री आवास में रहते थे। उसके बाद अपने पिता राजीव गांधी के साथ भी प्रधानमंत्री आवास में रह चुके हैं। उनकी माता सोनिया गांधी भी ऐसे ही लंबे चौड़े सरकारी बंगले में रहती हैं। यहां पर सबसे ज्यादा खास बात अगर कहें तो ये पहला मौका है जब राहुल गांधी किसी संवैधानिक पद पर आसीन हुए हों जिस पद की खास अहमियत हो।

पिछले 10 सालों में पहली बार किसी को मिला नेता विपक्ष का दर्जा

साल 2014 से लेकर 2024 तक इस दस सालों के अंतराल में पहली बार किसी नेता को लीडर ऑफ अपोजीशन का पद पहली बार किसी नेता को मिला है। बीते 10 सालों में ये पद किसी भी विपक्षी पार्टी के नेता को नहीं मिला है। अब राहुल गांधी को जब नेता प्रतिपक्ष चुना गया है तो उन्हें इसकी सुविधाओं का लाभ भी मिलेगा। बीते 10 सालों में किसी भी विपक्षी पार्टी को लोकसभा की कुल सीटों की 10 फीसदी सीटें भी नहीं मिल पाई थीं जिसकी वजह से किसी को ये पद नहीं मिला था। 18वीं लोकसभा में कांग्रेस 99 सीटों के साथ मुख्य विपक्षी दल बनकर उभरा है इस लिहाज से राहुल गांधी को 26 जून को नेता प्रतिपक्ष चुना गया। आइए आपको बताते हैं इस पद के साथ राहुल गांधी को कौन सी सुविधाएं मिलेंगी।

Advertisement

  • केंद्रीय मंत्रियों की तरह से राहुल गांधी को भी टाइप 8 का बंगला अलाट होगा। ये बंगला 8250 स्क्वेयर फीट एरिया में बना होगा। इसमें एक ड्राइव वे होता है, जिसमें नेता प्रतिक्ष की कार सीधे आती है। राहुल गांधी को एक सरकारी गाड़ी और ड्राइवर भी मिलेगा।
  • नेता प्रतिपक्ष के पद पर बैठे शख्स को केंद्रीय मंत्रियों के बराबर वेतन और अन्य सुविधाएं मिलती हैं। नेता प्रतिपक्ष को प्रति माह 3,30000 रुपये सैलरी मिलती है। इसके अलावा हर माह एक हजार का सत्कार भत्ता दिया जाता है। इसके साथ 14 लोगों का स्टाफ भी मिलता है
  • नेता प्रतिपक्ष के बंगले में 4 सर्वेंट क्वार्टर भी होंगे इसके अलावा मुख्य आवास के आगे और पीछे बड़ा सा हरा-भरा लान होता है। इस तरह के आवास केंद्रीय मंत्रियों के अलावा तीनों सेना अंगों के सेनाध्यक्षों, सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को भी अलाट होते हैं।
  • नेता प्रतिपक्ष को 2000 रुपए का हर माह सत्कार भत्ता दिया जाता है।
  • अगर किसी विशेष परिस्थिति में नेता प्रतिपक्ष को पद से हटना पड़े तो एक महीने तक की अवधि के लिए इस आवास में रह सकता है। उसे इस दौरान कोई किराया नहीं देना होगा। अगर नेता प्रतिपक्ष की अचानक से मृत्यु हो जाए तो ऐसी स्थिति में उसका परिवार भी एक महीने तक इसमें रह सकता है।

यह भी पढ़ेंः राहुल गांधी होंगे लोकसभा में विपक्ष के नेता

Published By : Ravindra Singh

पब्लिश्ड 26 June 2024 at 19:11 IST