"हरियाणा में ब्राजीलियन मॉडल ने डाले 22 वोट, हर 8 में से 1 मतदाता फर्जी है", राहुल गांधी ने फोड़े एक के बाद एक कई 'हाईड्रोजन बम'

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने 'H फाइल्स' नाम की प्रजेंटेशन जारी कर हरियाणा चुनावों में वोट चोरी का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि हरियाणा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में वोटिंग प्रक्रिया में गड़बड़ियां हुईं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Rahul Gandhi claims Brazilian model cast 22 votes in Haryana Assembly elections
राहुल गांधी ने वोटिंग प्रक्रिया पर लगाए आरोप | Image: Video Grab

Rahul Gandhi H Files : लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 'H फाइल्स' नाम की प्रजेंटेशन जारी कर BJP पर कई राज्यों में वोट चोरी का आरोप लगाया। कांग्रेस नेता ने ये आरोप बिहार विधानसभा चुनाव में पहले चरण के मतदान से एक दिन पहले लगाए हैं। उन्होंने इसे 'हाइड्रोजन बम' करार दिया।

राहुल गांधी ने ये आरोप कर्नाटक और महाराष्ट्र के बाद लगाए हैं। राहुल गांधी ने 'H फाइल्स' में हरियाणा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के विधानसभा चुनावों में हुए कथित वोट हेरफेर के सबूत पेश किए। उन्होंने दावा किया कि हरियाणा में एग्जिट पोल्स कांग्रेस की जीत की भविष्यवाणी कर रहे थे, लेकिन सिस्टमैटिक धांधली से परिणाम उलट दिए गए। कांग्रेस के उम्मीदवारों की शिकायतों पर जांच के बाद जो सच्चाई सामने आई, वह चौंकाने वाली थी।

ब्राजीलियन मॉडल के 22 वोट

राहुल गांधी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में फर्जी वोटिंग का दावा करते हुए एक लड़की की फोटो दिखाई। उन्होंने दावा किया कि ये ब्राजीलियन मॉडल है और हरियाणा में बदल-बदल कर 10 अलग-अलग बूथ पर 22 वोट डाले। उन्होंने दावा किया कि उसकी सीमा, स्वीटी और सरस्वती जैसे अलग-अलग नामों से वोट बने हुए हैं। राहुल गांधी ने उस लड़की की तस्वीर भी जारी की है। राहुल गांधी के मुताबिक यह महिला ब्राजील की मॉडल मैथ्यूज फरेरो हैं।

25 लाख वोटों की चोरी

राहुल ने आंकड़े पेश करते हुए दावा किया कि हरियाणा में कुल 25 लाख वोट चुराए गए, जिसमें 5.21 लाख डुप्लिकेट वोटर शामिल हैं। राज्य की कुल 2 करोड़ मतदाता आबादी में यह धांधली 12 प्रतिशत के बराबर है, यानी हर आठवें वोटर पर सवाल है। राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव सिर्फ 22,789 वोटों के अंतर से गंवा दिया। कांग्रेस नेता ने कहा कि हमारे पास सबूत हैं कि 25 लाख मतदाता (हरियाणा में) फर्जी हैं। हरियाणा में हर 8 में से 1 मतदाता फर्जी है, जो 12.5% ​​है।

Advertisement

राहुल गांधी ने एक और मतदान सूची दिखाते हुए दावा किया कि एक महिला दो मतदान केंद्रों पर 223 बार मतदान करती है। एक दूसरी लिस्ट दिखाते हुए उन्होंने कहा कि "...ये डालचंद हैं जो उत्तर प्रदेश में भाजपा के सरपंच हैं। ये उत्तर प्रदेश में वोट करते हैं, हरियाणा में भी वोट करते हैं...ऐसे हजारों मतदाता हैं जो उत्तर प्रदेश में वोट कर रहे है और हरियाणा में भी वोट कर रहे हैं..."

राहुल गांधी ने कहा कि "भारत के युवा, GenZ इसे स्पष्ट रूप से समझें क्योंकि यह आपके भविष्य के बारे में है। मैं भारत में चुनाव आयोग, लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर सवाल उठा रहा हूं, इसलिए मैं इसे 100% सबूत के साथ कर रहा हूं। हमें पूरा यकीन है कि कांग्रेस की भारी जीत को हार में बदलने की योजना बनाई गई थी।"

Advertisement

ये भी पढ़ें: 'गरीबों को धमका कर कोई वोट नहीं ले सकता, मैं वोटरों को हिम्मत...,' ललन सिंह ने अपने ऊपर हुई FIR पर दी सफाई, चुनाव आयोग को लेकर कही बड़ी बात

Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड