राहुल गांधी ने फिर किया सनातन का अपमान, भगवान विट्ठल की मूर्ति लेने से किया इनकार; BJP ने लगाया आरोप
Bharat Jodo Nyay Yatra : बीजेपी IT सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने एक वीडियो जारी कर राहुल गांधी पर हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया है।
- भारत
- 2 min read
Bharat Jodo Nyay Yatra : कांग्रेस नेता राहुल गांधी 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' पर हैं। गुरुवार को उनका काफिल महाराष्ट्र के नासिक पहुंचा। यहां उन्होंने एनसीपी शरदचंद्र पवार प्रमुख शरद पवार और संजय राउत से साथ किसानों की बैठक में हिस्सा लिया। यहां उन्होंने कुछ ऐसा किया अब वो बीजेपी के निशाना पर आ गए हैं।
बीजेपी IT सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने राहुल पर हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया है। उन्होंने X पर एक वीडियो जारी किया है। जिसमें राहुल गांधी के साथ मंच पर कई नेता नजर आ रहे हैं। मंच पर नेता राहुल गांधी का स्वागत कर रहे हैं और एक कार्यकर्ता राहुल गांधी को भगवान विट्ठल की मूर्ति देने की कोशिश कर रहा है, लेकिन राहुल गांधी मूर्ति को लेते नहीं हैं।
राहुल गांधी ने नहीं ली मूर्ति
वीडियो जारी कर अमित मालवीय ने लिखा- 'राहुल गांधी ने मंच पर भगवान विट्ठल की मूर्ति लेने से इनकार कर दिया। यह सिर्फ कार्यकर्ताओं का ही नहीं, बल्कि भगवान का सम्मान करने वाले लाखों हिंदू भक्तों का अपमान है। DMK से लेकर कांग्रेस तक, हिंदू नफरत ही I.N.D.I गठबंधन को बांधती है। राहुल गांधी हिंदूमिसिया (Hindumisia) से पीड़ित हैं।'
शिवाजी महाराज के अपमान का आरोप
इससे पहले बुधवार को घाटकोपर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक राम कदम ने राहुल गांधी पर शिवाजी महाराज के अपमान का आरोप लगाया था। उन्होंने एक वीडियो X पर पोस्ट करते हुए लिखा था- राहूल गांधी और कांग्रेस दल का छत्रपती शिवाजी महाराज के प्रति अनादर देखें। मालेगाव है, क्या इस कारण राहुल गांधी ने हमारे शिवाजी महाराज को वंदन नहीं किया या वंदन करने से कुछ वोट कटेंगे इस कारण?
Advertisement
राम कदम द्वारा जारी किए गए वीडियो में राहुल गांधी का काफिला शिवाजी महाराज की प्रतिमा के पास से गुजर रहा है, लेकिन राहुल गांधी शिवाजी महाराज को प्रणाम नहीं करते हैं।
ये भी पढ़ें: अखिलेश यादव की विधायक महाराजी प्रजापति की बिगड़ी तबीयत, सुबह से आवास पर चल रही है ED की छापेमारी