'पंजाब को 'रंगला' बनाने का सपना दिखाकर 'कंगला' बनाने....', AAP फर फिर बरसे राघव चड्ढा, मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ्तार को बताया सही कदम
राघव चड्ढा ने पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा पर ED की रेड और बाद में गिरफ्तारी पर कहा, "पंजाब को 'रंगला' बनाने का सपना दिखाकर आम आदमी पार्टी ने पंजाब के खजाने को कंगला बनाने का काम किया है।
- भारत
- 3 min read

पंजाब सरकार में मंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता संजीव अरोड़ा को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। ये गिरफ्तारी प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत चल रहे केस में हुई है। घंटों पूछताछ और मंत्री के ठिकानों पर छापेमारी के बाद ईडी ने यह कार्रवाई की है। अब ईडी की कार्रवाई और संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी पर राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा की प्रतिक्रिया आई है।
राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा पर ED की रेड और बाद में गिरफ्तारी पर कहा, "पंजाब को 'रंगला' बनाने का सपना दिखाकर आम आदमी पार्टी ने पंजाब के खजाने को कंगला बनाने का काम किया है। पंजाब के लोगों ने बहुत उम्मीदों के साथ AAP को बहुमत दिया था सरकार चलाने के लिए लेकिन ये बहुमत पंजाब को लूटने का नहीं था। ये बहुत बड़ा धोखा है पंजाब के लोगों के बहुमत के साथष
AAP पूरी तरह से भ्रष्ट हाथों में चली गई-राघव चड्ढा
आम आदमी पार्टी पर बरसते हुए राघव चड्ढा ने आगे कहा, "AAP पूरी तरह से भ्रष्ट लोगों के हाथों में फंसकर रह गई है। जब हमने पार्टी के भीतर रह कर इन मुद्दों को उठाने का प्रयास किया तो हमें चुप करवा दिया गया। ये पंजाब के लोगों के साथ सबसे बड़ा धोखा है, सबसे बड़ी लूट है... एजेंसियां तो इसमें कार्रवाई करेंगी हीं लेकिन असल कार्रवाई पंजाब के लोग करेंगे। "
संजीव अरोड़ा को ईडी ने किया गिरफ्तार
बता दें कि ED की टीम सुबह से ही संजीव अरोड़ा से जुड़े विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी। छापेमारी के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए गए और उनके करीबी सहयोगियों और स्टाफ से लंबी पूछताछ की गई। काफी देर तक चली इस कार्रवाई के बाद ED ने संजीव अरोड़ा को गिरफ्तार कर लिया।
Advertisement
संजीव अरोड़ा पर क्या है आरोप?
बताया जा रहा है कि संजीव अरोड़ा के कई करीबी लोगों को भी ED ने हिरासत में ले लिया है। उनके विभिन्न ठिकानों पर ED की छापेमारी अभी भी जारी है। ED की टीम दस्तावेजों की गहन जांच में जुटी हुई है। ईडी सूत्रों के अनुसार, संजीव अरोड़ा पर अपनी कंपनी के माध्यम से कथित तौर पर चलाए जा रहे बड़े पैमाने पर मनी लॉन्ड्रिंग ऑपरेशन का आरोप लगा था। इसकी जांच में पाया गया कि 100 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के मोबाइल फोन की फर्जी जीएसटी खरीद और उसके बाद दुबई से भारत में अवैध धन की वापसी के उद्देश्य से निर्यात शामिल है।”
सूत्रों के मुताबिक, संजीव पर आरोप है कि फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट, निर्यात क्रेडिट पर जीएसटी रिफंड और ड्यूटी ड्रॉबैक लाभ का दावा करने के लिए दिल्ली में कई फर्जी कंपनी से गलत GST खरीद बिल हासिल किए। इससे कथित तौर पर सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचा और व्यक्तिगत लाभ हुआ।