प्रियंका गांधी ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को फिर कोसा, कहा- रिटायरमेंट लेकर आराम से जिएं, तो ये अच्छी बात नहीं

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने बिहार के कटिहार में जनसभा में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर वोट चोरी के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि 65 लाख वोट वोटर लिस्ट से काटे गए।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
priyanka gandhi attacks chief election commissioner gyanesh kumar over vote chori
प्रियंका गांधी ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को फिर कोसा | Image: Video Grab

Priyanka Gandhi Rally : कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को बिहार के कटिहार जिले के कदवा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने वोट चोरी के गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि ज्ञानेश कुमार जैसे लोग रिटायरमेंट के बाद आराम से जीवन नहीं जी सकते। यह बयान बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बीच आया है, जहां विपक्षी दलों द्वारा चुनावी धांधली के आरोप तेज हो चुके हैं।

जनसभा में प्रियंका गांधी ने भीड़ से अपील करते हुए कहा कि वोट चोरी में शामिल लोगों के नाम कभी न भूलें। उन्होंने स्पष्ट रूप से तीन नामों का जिक्र किया-

  • ज्ञानेश कुमार
  • विवेक जोशी 
  • एस.एस. संधु।

प्रियंका गांधी ने चुनाव आयोग के तीनों अधिकारियों पर निशाना साधते हुए कहा, "ये लोग बिहार में 65 लाख वोट चुरा चुके हैं। वोटर लिस्ट से 65 लाख वोट काट दिए गए हैं। जनता को धोखा देने वालों को एक दिन जवाब देना ही पड़ेगा," प्रियंका ने जोर देकर कहा कि अगर ये अधिकारी रिटायरमेंट के बाद शांतिपूर्ण जीवन बिताने की सोच रहे हैं, तो यह अच्छी बात नहीं होगी। जनता को इनके नाम याद रखने होंगे।

महात्मा गांधी से की तुलना

अपने संबोधन में प्रियंका गांधी ने वर्तमान चुनावी संघर्ष को महात्मा गांधी के स्वतंत्रता संग्राम से जोड़ा। उन्होंने कहा, "कांग्रेस और महागठबंधन आज वही लड़ाई लड़ रहे हैं, जो बापू ने लड़ी थी। हम आपके अधिकारों के लिए, सत्य के लिए लड़ रहे हैं। आज एक साम्राज्य के खिलाफ खड़े हैं, और वह साम्राज्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का है। उनकी सरकार लोगों को दबाकर देश चला रही है। उनकी पार्टी अफवाहें फैलाती है।"

Advertisement

प्रियंका ने चेतावनी दी कि महात्मा गांधी के लिए जिन अधिकारों की लड़ाई लड़ी गई, वे आज खतरे में हैं। खासतौर पर वोट का अधिकार छीना जा रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को भी इस साजिश का हिस्सा बताया।

ये भी पढ़ें: 'इतिहास पढ़ो, युद्ध की चुनौती मत दो...' अफगानिस्तान के मंत्री ने पाकिस्तान को दी सलाह, कहा- पूरी दुनिया को पता है 1971 में भारत ने कैसे मारा

Advertisement
Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड