'गंगा में डुबकी लगाने से कार सेवकों पर गोली चलवाने का पाप नहीं धुलेगा'; अखिलेश पर भड़के गिरराज सिंह

महाकुंभ पर सियासत कर रहे अखिलेश यादव पर गिरिराज सिंह ने जोरदार पलटवार किया और कहा कि गंगा में डुबकी लगाने से कार सेवकों पर गोली चलवाने का पाप नहीं धुलेगा।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Giriraj Singh vs Akhilkesh Yadav Mahakumbh 2025
महाकुंभ को लेकर अखिलेश यादव पर गिरिराज सिंह का पलटवार। | Image: PTI

Prayagraj Mahakumbh 2025: प्रयागराज में जारी महाकुंभ ( Mahakumbh 2025 ) में अबतक करोड़ों श्रद्धालुओं ने डुबकी लगा ली है। इस बीच महाकुंभ ( Prayagraj Sangam) में आयोजन को लेकर विपक्षी दल लगातार योगी सरकार पर हमलावर है। महाकुंभ (Mahakumbh Stampede) में हुई भगदड़ को लेकर सियासत करने वालों ने सीएम योगी (CM Yogi) से इस्तीफे की मांग कर दी। समाजवादी पार्टी ( Samajwadi Party ) के प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) भी महाकुंभ को लेकर लगातार यूपी सरकार पर निशाना साध रहे हैं। इस बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पलटवार किया है। 

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर कहा, "जिस व्यक्ति को धर्म पर भरोसा नहीं है। जो व्यक्ति हिन्दुओं को गाली देने का काम करे और मुसलमानों का वोट लेने के लिए हर कुकर्म करे। ऐसा इंसान उत्तर प्रदेश की सत्ता में आकर अर्धकुंभ कराएगा? गंगा में डुबकी लगाने से कार सेवकों पर गोली चलवाने का पाप नहीं धुलेगा।"

केजरीवाल के आरोप पर गिरिराज सिंह का पलटवार

इससे पहले आम आदमी पार्टी (AAP) की ओर से BJP पर विधायकों की खरीद-फरोख्त का गंभीर आरोप लगाया गया। AAP के आरोपों पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तीखा पलटवार किया है। दिल्ली विधानसभा के नतीजे आने से चंद घंटे पहले AAP ने BJP पर उनके विधायकों को खरीदने की कोशिश का बड़ा आरोप लगाया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर CM आतिशी और केजरीवाल ने दावा किया कि आप के 16 उम्मीदवारों को भाजपा की ओर से मंत्री पद और पार्टी बदलने पर 15-15 करोड़ रुपये देने का प्रस्ताव मिला है। अब AAP के आरोपों पर पलटवार करते हुए बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने केजरीवाल पर चुटकी ली है।

AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के बयान पर गिरिराज सिंह ने कहा, “जब उन्हें 16 सीटें (दिल्ली विधानसभा चुनाव में) मिलेंगे तभी तो कोई उनके 16 विधायक लेगा। उन्हें 16 सीटें भी नहीं मिलेंगी। AAP हार की बौखलाहट में बयानबाजी कर रही है। सत्ता हाथ से जाने का डर सता रहा है तो बीजेपी पर बेबुनयाद आरोप लगा रही हैं।”

Advertisement

कल ये EVM और चुनाव आयोग पर आरोप लगाएंगे-BJP

भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा, "हमने देखा है कि अरविंद केजरीवाल और AAP ने पिछले 10 सालों में किसी भी असफलता की ज़िम्मेदारी नहीं ली है। आज AAP ने हम पर विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया है, कल ये EVM और चुनाव आयोग पर आरोप लगाएंगे। निश्चित रूप से दिल्ली में भाजपा भारी बहुमत की सरकार बनाने जा रही है और हम दिल्ली में विकास की नई कहानी लिखेंगे।"

इसे भी पढ़ें: गोद में बैठी थी रशियन गर्ल...आउट ऑफ कंट्रोल हुए युवक ने कार से मारी स्‍कूटी को टक्कर; VIP इलाके में रात भर हुआ ड्रामा- VIDEO 

Advertisement
Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड