अपडेटेड 10 September 2024 at 09:20 IST
प्रशांत किशोर ने अभिषेक बच्चन से क्यों की तेजस्वी यादव की तुलना, खुद को बताया SRK? समझिए पूरा समीकरण
प्रशांत किशोर ने आरजेडी नेता तेजस्वी यादव की राजनीतिक पहचान पर सवाल उठाते हुए उनकी तुलना अभिषेक बच्चन से की है। वहीं खुद को 'राजनीति का SRK' बताया है।
- भारत
- 3 min read

Bihar Politics: चुनावी रणनीतिकार से राजनीति में कदम रखने वाले प्रशांत किशोर इन दिनों फुल सियासी फॉर्म में हैं। वह लगातार विरोधियों को निशाने पर ले रहे हैं। अब उन्होंने आरजेडी नेता तेजस्वी यादव की राजनीतिक पहचान पर सवाल उठाए हैं। पीके ने सीधे तौर पर कह डाला किया कि तेजस्वी की खुद की कोई पहचान नहीं है।
जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने आरजेडी नेता तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने पूर्व उपमुख्यमंत्री को राजनीति का अभिषेक बच्चन करार दिया। इतना ही नहीं उन्होंने खुद की तुलना सुपरस्टार शाहरुख खान से कर डाली। हालांकि उन्होंने ऐसा कहने के पीछे की वजह भी बताई है।
पीके ने RJD चल रहे परिवारवाद पर कसा तंज
बिहार की सियासत में तेजी से जगह बना रहे प्रशांत किशोर ने आरजेडी में चल रहे परिवारवाद पर निशाना साधते हुए कहा कि तेजस्वी यादव की पहचान सिर्फ लालू यादव के बेटे के रूप में है। यही कारण है कि वह आरजेडी के नेता बने हुए हैं। उन्होंने अपनी बात को समझाने के लिए उदाहरण दिया। पीके ने शाहरुख की सफलता के पीछे उनके संघर्ष की याद दिलाई। उन्होंने कहा कि शाहरुख खान ने सबसे पहले टीवी के फौजी और सर्कस सीरियल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद धीरे-धीरे वो अपनी कड़ी मेहनत और लगन की बदौलत रास्ता तलाशते गए। इसी के बाद आज एक्टर अपनी मंजिल पर पहुंचे हैं। उनके शुरुआती दौर में अभिषेक बच्चन की तरह उनके पास किसी तरह का ऑप्शन नहीं था।
अभिषेक बच्चन से की तेजस्वी की तुलना
पीके ने आगे कहा कि शुरुआती समय में शाहरुख को जिस तरह का भी काम मिला, उन्होंने पूरी ईमानदारी से किया। इसी के साथ उन्होंने अपनी काबिलियत के दम पर अपनी पहचान बनाई। कड़ी मेहनत के बाद अब वह अपने पसंदीदा डायरेक्टर, स्क्रिप्ट समेत अन्य को चुनने में सक्षम हैं। वहीं दूसरी ओर अभिषेक बच्चन की पहचान उनके पिता की बदौलत है। इसी के चलते उन्हें हमेशा से ही अपनी पसंद का काम चुनने का मौका मिलता रहा है।
Advertisement
प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि इसी तरह से तेजस्वी यादव की पहचान भी सिर्फ लालू यादव के बेटे के तौर पर है। उन्हें तो जीडीपी और जीडीपी विकास दर में अंतर तक नहीं पता, जो कि बिहार का दुर्भाग्य है। उन्होंने आगे कहा कि अनपढ़ और बदमाश लोगों को नेता बना रखा है। शाहरुख खान ने जिस तरह से बॉलीवुड में अपनी पहचान खुद के दम पर बनाई, उसी तरह से प्रशांत किशोर ने राजनीति में अपनी पहचान बनाई है। इसलिए हमारा रास्ता सीधा नहीं है।
यह भी पढ़ें: Jammu-Kashmir Election: कांग्रेस ने जारी की 19 उम्मीदवारों की लिस्ट, जानिए नागरोटा से किसे मिला टिकट
Advertisement
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 10 September 2024 at 09:18 IST