अपडेटेड 4 April 2024 at 19:02 IST
'सुरजेवाला को पार्टी ने निकाल देना चाहिए, प्रियंका गांधी इंटरवीन कर फैसला लें', बोले प्रमोद कृष्णम
रिपब्लिक भारत से बात करते हुए कांग्रेस के पूर्व नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि राजनीति अपनी जगह है, लेकिन भारत में महिलाओं की पूजा होती है।
- भारत
- 2 min read

Acharya Pramod Krihnam : कांग्रेस नेताओं के पिछले कुछ बयानों को देखा जाए तो कहा जा सकता है कि कांग्रेस का 'राहु काल' चल रहा है। 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' का दावा करने वाली पार्टी महिला नेताओं के सम्मान में खरी नहीं उतर पाई है। कांग्रेस नेता जब बोलना शुरू करते हैं, तो तमाम मर्यादाओं को लांघ देते हैं और सभी दावे खोखले साबित होते हैं। कंगना रनौत के बाद अब कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने हेमा मालिनी के लिए बेहूदा बयान दिया है।
रणदीप सुरजेवाला और सुप्रिया श्रीनेत के बयान के बाद आवाज उठने लगी है कि प्रियंका गांधी का 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' का नारा महज एक चुनावी नारा था। सुरजेवाला के विवादित बयान पर बीजेपी ने पलटवार करते हुए कहा कि मोहब्बत की दुकान से ये कौन सा फरमान दिया जा रहा है। हेमा मालिनी ने कहा कि महिलाओं का अपमान करना कांग्रेस की पुरानी आदत है।
'सुरजेवाला को पार्टी से निकाल देना चाहिए'
रिपब्लिक भारत से बात करते हुए कांग्रेस के पूर्व नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि राजनीति अपनी जगह है, लेकिन भारत में महिलाओं की पूजा होती है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि रणदीप सुरजेवाला का बयान सुनकर राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने उन्हें पार्टी से बाहर क्यों नहीं निकाला? इस बयान पर उन्हें पार्टी से निकाल देना चाहिए था। यह एक पार्टी की नेता का अपमान नहीं है। यह भारत की संस्कृति का अपमान है।
'कांग्रेस की असली समस्या राहुल गांधी'
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने रास्ते से भटक गई है। कांग्रेस वो पार्टी थी, जो महात्मा गांधी के रास्ते पर चलकर यहां तक पहुंची। एक वक्त था जब कांग्रेस का नारा 'भारत माता की जय' और 'वन्दे मातरम्' का हुआ करता था। आज वो पार्टी देश के टुकड़े करने वालों के साथ आकर खड़ी हो गई है।
Advertisement
प्रमोद कृष्णम यहीं नहीं रुके, उन्होंने रिपब्लिक भारत से बात करते हुए राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा- कांग्रेस की बुनियादी समस्या उसके भीतर है। कांग्रेस की असली समस्या राहुल गांधी हैं। राहुल गांधी के रहते कांग्रेस को कई बचा नहीं सकता और उनको कोई हटा भी नहीं सकता।
ये भी पढ़ें: हेमा मालिनी को लेकर सुरजेवाला के बयान पर बोले अनिल विज- 'महिलाओं के लिए कांग्रेस की सोच ही ऐसी'
Advertisement
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 4 April 2024 at 19:02 IST