'टुकड़े-टुकड़े गैंग के साथ कौन खड़ा है? दिग्विजय सिंह जवाब नहीं दे रहे', कांग्रेस पर भड़कीं शाजिया इल्मी

पीएम मोदी के कुवैत में स्पीच को लेकर दिग्विजय सिंह ने हमला बोला, तो भाजपा नेता शाजिया इल्मी ने भड़कते हुए कहा कि बताएं टुकड़े-टुकड़े गैंग के साथ कौन खड़ा है?

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Digvijaya Singh
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह | Image: PTI

भारतीय जनता पार्टी की नेता शाजिया इल्मी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह को जमकर घेरा। भाजपा नेता ने दिग्विजय सिंह से पूछा कि टुकड़े-टुकड़े गैंग के साथ कौन खड़ा है? इसका जवाब आप क्यों नहीं दे रहे। दरअसल, भारत के प्रधानमंत्री दो दिवसीय यात्रा पर कुवैत पहुंचे हैं। इस मौके पर पीएम के स्पीच को लेकर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया जाहिर की। वहीं भाजपा नेता शाजिया इल्मी ने कांग्रेस नेता पर निशाना साधा है।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए शाजिया इल्मी ने कहा, "कांग्रेस घबराई हुई है, जनादेश उनके खिलाफ जा रहा है। चुनाव आयोग, न्यायालय का उन्होंने लगातार अपमान किया है। चुनाव की व्यवस्था पर भी उन्होंने सवालिया निशान खड़े किए गए हैं। चुनाव के दौरान अहम सीसीटीवी फुटेज के साथ छेड़छाड़ ना हो, इसलिए उसे पब्लिक की नजर से  रोका जा रहा है। ताकि झूठ फैलाया ना जा सके। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का काम झूठ फैलाना है।"

PM मोदी पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान को लेकर उन्हें घेरते हुए उन्होंने कहा, "दिग्विजय सिंह काश अपने नेता पर बोलते, जो विदेश में जाकर देश की छवि बिगाड़ते हैं। जॉर्ज सोरोस जो भारत के खिलाफ काम कर रहे हैं, ये उनके साथ मिलकर देश के साथ साजिश करते हैं। पीएम मोदी विश्वपटल पर भारत का नाम ऊंचा करते हैं। सनातन धर्म और हमारी सभ्यता की खुशबू फैलाते हैं। विश्वबंधुत्व को लेकर पीएम मोदी ने कुवैत में बेहतरीन भाषण दिया है। कौन बात कर रहा है देश बांटने की? कौन टुकड़े-टुकड़े गैंग के साथ खड़ा है? इसका जवाब दिग्विजय सिंह नहीं दे रहे हैं।"

पीएम मोदी के स्पीच पर क्या बोले दिग्विजय सिंह

दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी आपका कुवैत में भाषण सुना। उसकी मैं प्रशंसा करता हूं। मैं आप का गोधरा कांड के बाद से सब से बड़ा आलोचक रहा हूं। आप ने इस देश में हिंदुओं और अल्प संख्यांकों के बीच में जो नफरत का जहर घोल दिया है उसे संभालना बहुत मुश्किल हो गया है। बोतल से “नफरत का जिन्न” निकालना आसान है उसे वापस बोतल में डालना आसान नहीं है। आपने अपने राजनैतिक स्वार्थ के लिए अपना “राज धर्म” ना निभा कर नफरत का जहर इस देश के बच्चों में नौजवानों में भर दिया है। अब आप और RSS भारत को  “विश्वगुरु” बनाने के लिए  “विश्वबंधु” बनाने का संदेश दे रहे हैं। यही बात अब आप के विदेश मंत्री जी भी कर रहे हैं।"

Advertisement

राहुल गांधी का नफरत छोड़ो भारत जोड़ो संदेश पहुंचाइए: दिग्विजय सिंह

उन्होंने आगे लिखा कि माननीय क्या आप विदेश में यह भाषण देने के बजाय भारत में नहीं दे सकते? यहां तो आपका भाषण “नफरत का जहर” उगलता है बाहर जा कर विशेष कर Islamic देशों में आप “विश्व बंधुतत्व” की वकालत करते हैं पर भारत में “हिन्दुतत्व” की पैरवी करते हैं। सावरकर जी ने स्वयं कहा है “हिंदुतत्व” का “हिंदू धर्म यानि की सनातन धर्म” से कोई लेना देना नहीं है। इसलिए आप से एक ही निवेदन है। राहुल गांधी का “नफरत छोड़ो भारत जोड़ो” का संदेश जन-जन तक पहुंचाइए सनातन धर्म का “वासुदेव कुटुम्बकम” संदेश जन जन तक पहुंचाइए।

इसे भी पढ़ें: केजरीवाल पर बरसे वीरेंद्र सचदेवा, बोले- क्या दिल्ली की झांकी में लोगों को अपना शीश महल दिखाएंगे? 

Advertisement
Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड