केजरीवाल पर बरसे वीरेंद्र सचदेवा, बोले- क्या दिल्ली की झांकी में लोगों को अपना शीश महल दिखाएंगे?

AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल पर भड़कते हुए, दिल्ली BJP के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने भड़कते हुए कहा कि क्या वो दिल्ली की झांकी में अपना शीश महल दिखाएंगे?

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi BJP Chief Virendra Sachdeva questions Arvind Kejriwal's claims
दिल्ली BJP चीफ वीरेंद्र सचदेवा ने अरविंद केजरीवाल को घेरा। | Image: PTI

भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी के संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि जब-जब कोई राष्ट्रीय पर्व का अवसर आता है तब-तब अरविंद केजरीवाल की अराजकता सामने नजर आती है। इसके साथ ही रोहिंग्याओं को लेकर उन्होंने कहा कि दिल्ली में विदेशी घुसपैठियों के लिए जगह नहीं है।

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने आप को घेरते हुए कहा, जब-जब कोई राष्ट्रीय पर्व का अवसर आता है। तब अरविंद केजरीवाल की अराजकता सामने नजर आती है। गणतंत्र दिवस के समय वो देश की मर्यादा को तार-तार करते हैं। अरविंद केजरीवाल इसपर भी राजनीति ढूंढते हैं। 10 साल केजरीवाल मुख्यमंत्री रहे, क्या दिखाएंगे दिल्ली में छोटी सी बारिश में जहां बच्चे मर गए, 
या दिल्ली की झांकी में अपना शीश महल दिखाएंगे? दिल्ली की जनता को गंदा पानी पानी के लिए आप मजबूर कर रहे हैं।

रोहिंग्याओं को लेकर क्या बोले वीरेंद्र सचदेवा?

दिल्ली में रह रहे रोहिंग्याओं को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, "दिल्ली में विदेशी घुसपैठिये को लेकर हमारा शक सही निकला। आम आदमी पार्टी ने उनको पनाह देने का काम किया है। अरविंद केजरीवाल देश के टुकड़े-टुकड़े करने वालों के रहनुमा बने हुए हैं। दिल्ली में विदेशी घुसपैठियों के लिए जगह नहीं है।"

आयुष्मान योजना को लेकर भड़के वीरेंद्र सचदेवा

उन्होंने आप प्रमुख को घेरते हुए कहा कि आयुष्मान योजना के तहत पीएम मोदी गरीब आदमी का योजनाओं से ध्यान रख रहे हैं। दिल्ली में आयुष्मान योजना लागू नहीं है, अरविंद केजरीवाल इसका जवाब दें। अरविंद केजरीवाल का अहंकार बड़ा है, उनको दिल्ली वालों की चिंता नहीं है। कौन सी संजीवनी आप देना चाहते हैं? जो पैसा केंद्र सरकार लोगों पर खर्च कर रही है। वो ही योजना आप लागू कर देते तो लोगों को उसका लाभ मिल जाता। उस योजना में प्रधानमंत्री लिखा है, इसलिए उनको आयुष्मान भारत योजना लागू नहीं करनी है। जहां चुनाव होते हैं, वहां ये वादा करते हैं, आप पंजाब की माता-बहनों को एक हजार रुपये दीजिए, जिनको आप वादे करके आए हैं। अरविंद केजरीवाल के नाम का मतलब ही धोखा और झूठ है।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: 'BJP सरकार नहीं, हिंदू आतंकवादी संगठन', अखिलेश यादव के विधायक सुरेश यादव का भरी सभा में विवादित बयान

Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड