'नेहरू के नाम पर कांग्रेस बिलबिला जाती है... लेकिन लम्हों ने खता की सदियों ने सजा पाई', लोकसभा में PM मोदी ने ऐसा क्यों कहा

PM Modi news: लोकसभा में बोलते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस को जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से ही जो फैसले लिए गए, उनकी सजा देश आज तक भुगत रहा है। अक्साई चीन, उस पूरे क्षेत्र को ‘बंजर जमीन’ करार दिया गया। यह कहकर देश की 38,000 वर्ग किलोमीटर जमीन हमें खोनी पड़ी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
PM MODI IN LOK SABHA
PM MODI IN LOK SABHA | Image: YOUTUBE/ SANSAD TV

PM Narendra Modi in Lok Sabha: लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर हुई बहस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी भाग लिया। वे विपक्ष के आरोपों पर जवाब देते नजर आए। इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस को जमकर घेरा। पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का जिक्र शायरी में कांग्रेस पर निशाना साधा।

कांग्रेस ने राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता किया- PM मोदी

लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता किया है। आज जो लोग पूछ रहे हैं कि PoK वापस क्यों नहीं लिया? वैसे ये सवाल मुझे ही पूछ सकते हैं और किसको पूछ सकते हैं। इससे पहले पूछने वालों को जवाब देना होगा। किसकी सरकार ने PoK पर पाकिस्तान को कब्जा करने का अवसर दिया था? जवाब साफ है, जब भी मैं नेहरू जी की चर्चा करता हूं तो कांग्रेस और उसका पूरा इकोसिस्टम इकोसिस्टम बिलबिला जाता है।

‘…आज देश भुगत रहा है सजा'

पीएम ने आगे कहा कि हम एक शेर सुना करता था... 'लम्हों ने खता की और सदियों ने सजा पाई।' आजादी के बाद से ही जो फैसले लिए गए, उनकी सजा देश आज तक भुगत रहा है। अक्साई चीन, उस पूरे क्षेत्र को ‘बंजर जमीन’ करार दिया गया। यह कहकर देश की 38,000 वर्ग किलोमीटर जमीन हमें खोनी पड़ी।

पीएम मोदी ने इतिहास की कई घटनाओं का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि साल 1971 में पाकिस्तान के 93 हजार फौजी हमारे पास बंदी थे। पाकिस्तान का हजारों वर्ग किलोमीटर एरिया हमारी सेना ने कब्जा किया था। हम बहुत कुछ कर सकते थे। उस दौरान अगर थोड़ा सा विजन होता, थोड़ी सी समझ होती तो PoK वापस लेने का फैसला लिया गया। वो मौका था, जिसने छोड़ दिया गया।

Advertisement

सिंधु जल संधि पर कांग्रेस को घेरा

उन्होंने सिंधु जल संधि को लेकर कांग्रेस को घेरा। उन्होंने कहा कि यह समझौता किसने किया? नेहरू जी ने। भारत से निकलने वाली नदियां, उसका वो पानी था। वो नदियां हजारों साल से भारत की सांस्कृतिक विरासत रही हैं। सिंधु नदी से जो सदियों से भारत की पहचान होती थी। लेकिन नेहरू जी और कांग्रेस ने सिंधु और जेलम जैसी नदी के लिए विवाद के लिए पंचायत वर्ल्ड बैंक को दी। नदी हमारी, पानी हमारा। सिंधु जल समझौता सीधा-सीधा देश की अस्मिता और स्वाभिमान के साथ किया गया बहुत बड़ा धोखा था।

पीएम मोदी ने कहा कि आखिर किस सोच के तहत 80 फीसदी पानी पाकिस्तान को दिया गया? इतना बड़ा हिंदुस्तान उसको केवल 20% पानी मिलता रहा। उन्होंने कहा कि जिस देश ने भारत को दुश्मन कहा, उसी को हमने पानी दिया। क्या ये कोई समझदारी थी?

Advertisement

यह भी पढ़ें: '9 मई को पाकिस्तान ने करीब 1000 ड्रोन और मिसाइलों से हमले करने की कोशिश की, भारत ने आसमान में ही चूर-चूर कर दिया', PM मोदी का बड़ा खुलासा

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड