Delhi: तिलक नगर थप्पड़ कांड के बाद प्रवेश वर्मा और पूर्व CM में खिंची तलवार, केजरीवाल बोले- PM रील बना रहे, भजन क्लब जा रहे हैं और मंत्री...
तिलक नगर में सड़क के निरीक्षण के दौरान थप्पड़ विवाद के बाद अब PWD मंत्री प्रवेश वर्मा और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आमने-सामने हैं। दोनों ही एक दूसरे पर ताबड़तोड़ आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। दोनों के बीच अब 'AAP का गुंडा' बनाम Gen Z वार शुरू हो गया है।
- भारत
- 4 min read

दिल्ली के PWD मंत्री प्रवेश वर्मा ने सोमवार को आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने हाल ही में तिलक नगर में सड़क के निरीक्षण के दौरान हुए विवाद का ज़िक्र करते हुए आरोप लगाया कि जिस व्यक्ति ने उनसे बहस की थी, वह AAP का एक "गुंडा" था, न कि 'जेन जी' (Gen Z) का कोई सदस्य।
सोशल मीडिया एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक वीडियो पोस्ट में प्रवेश वर्मा ने कहा कि वह AAP विधायक जरनैल सिंह की शिकायतों के बाद उस जगह पर गए थे और दिल्ली सरकार द्वारा किए जा रहे कामों के बारे में बताना चाहते थे। इस दौरान उन्होंने केजरीवाल के निशाना साधते हुए कहा कि जिस व्यक्ति ने थप्पड़ खाया था, वो आपका गुंडा था।
व्यक्ति AAP का 'गुंडा' था, न कि Gen Z
सोमवार को एक वीडियो जारी करते हुए PWD मंत्री प्रवेश वर्मा ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा 'तो अब केजरीवाल जी मैदान में उतर आए हैं। अपने बच्चों की झूठी कसम खाना, वोटिंग के दिन अपने बुजुर्ग माता-पिता को इमोशनल कार्ड खेलने के लिए व्हीलचेयर पर बिठाना, शीश महल में एक महिला MP को पीटना, और दिल्ली के चीफ सेक्रेटरी को पीटना—यह सब उनकी आदत बन गई थी। और अब, वे 'Gen Z' के बहाने पर झुक रहे हैं।'
15 साल तक विकास का कोई कार्य नहीं किया
आगे उन्होंने कहा '"अगर आप ये बातें नहीं समझ पा रहे हैं, तो इसकी वजह यह है कि 15 साल तक आपने दिल्ली में न तो सड़कें बनवाईं और न ही कोई विकास का काम किया। केजरीवाल जी, मैं आपको बताना चाहता हूं कि आपका यह Gen Z ड्रामा काम नहीं आने वाला है।"
वर्मा ने आगे चेतावनी दी कि वह दिल्ली सरकार के काम में किसी भी तरह की रुकावट या सरकारी अधिकारियों और ठेकेदारों की कथित परेशानी को बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा, “अगर तुम आज वहां जा रहे हो, तो जाओ। अपने सारे गुंडों को साथ ले जाओ। जितना चाहो ड्रामा करो, लेकिन मेरे सामने तुम्हारी गुंडागर्दी बिल्कुल नहीं चलेगी।”
Advertisement
मोदी जी, मैं आपको बताता हूं Gen Z से कैसे जुड़ सकते हो?-अरविंद केजरीवाल
प्रवेश वर्मा का वीडियो संदेश उस वाक्य आया है, जब अरविंद केजरीवाल के एक अन्य वीडियो के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा। अरविंद केजरीवाल ने कहा 'मोदी जी आप Gen Z से जुड़ने के लिए तरह-तरह की नौटंकी करते हो। कभी 12 बजे उठकर रील बनाते हो, कभी भजन क्लबिंग करने जाते हैं, लेकिन फिर भी आपसे Gen Z जुड़ नहीं रहा है। कभी सोचा क्यों? मैं आपको बताता हूँ क्यों।
आगे उन्होंने कहा 'अगर रेखा गुप्ता सरकार ने तिलक नगर में सड़क बनवाई, जहां वहां के लोग सड़क देखने गए, तो वहां आपका मंत्री मौजूदा था और वही पर एक Gen Z थप्पड़ मार दिया, तो कैसे आपसे Gen Z जुड़ेगा? आज ही मंत्री को गिरफ्तार करो। जो भी इस सड़क पर भ्रष्टाचार में शामिल थे, उन्हें गिरफ्तार करो। अगर आप ये काम करेंगे, तो आपको रात में रील बनाने या भजन क्लब जाने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। वे अपने आप आपसे जुड़ जाएंगे।"
Advertisement
क्या है पूरा मामला?
रविवार (27 सितंबर ) को आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली के PWD मंत्री प्रवेश वर्मा पर सड़क के निरीक्षण के दौरान एक युवक को थप्पड़ मारने का आरोप लगाया, जिसके बाद मंत्री ने दावा किया कि विपक्षी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनके परिवार के साथ बदसलूकी की और उन्हें गालियां दीं। आरोप लगाने वाले व्यक्ति की पहचान साहिब सिंह के रूप में हुई है।
इस घटना के बाद आम आदमी पार्टी के नेताओं ने प्रवेश वर्मा पर तीखा प्रहार करना शुरू कर दिया और कई AAP के नेताओं ने उनसे इस्तीफे की मांग कर दी। बताया जा रहा है कि जिस व्यक्ति को वर्मा ने थप्पड़ मारा उस पर पहले ही एमसीडी कर्मचारी से मारपीट का मुकदमा पहले से दर्ज है।