Delhi: पार्किंग चार्ज दोगुना, 50% वर्क फ्रॉम होम... सर्दियों में प्रदूषण पर कंट्रोल के लिए दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान, क्या पूरा मास्टर प्लान?

दिल्ली में सर्दियों के दौरान प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने बड़ा एक्शन प्लान तैयार किया है। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की हाईलेवल बैठक में कई अहम फैसले लिए गए हैं। इनमें पार्किंग शुल्क दोगुना करना, सरकारी-प्राइवेट दफ्तरों में 50% वर्क फ्रॉम होम और निर्माण गतिविधियों पर रोक जैसे कदम शामिल हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
प्रदूषण पर कंट्रोल के लिए दिल्ली सरकार का मास्टर प्लान
प्रदूषण पर कंट्रोल के लिए दिल्ली सरकार का मास्टर प्लान | Image: X

दिल्ली-NCR में हर साल नवंबर-दिसंबर में प्रदूषण चरम पर होता है। ठंड के मौसम में कुहासा और प्रदूषण मिलकर स्मॉग बनाता है। ऐसे में प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ जाता है। इससे बचने के लिए दिल्ली में एक हाई लेवल बैठक हुई। इस बैठक में केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता मौजूद थीं। प्रदूषण से दिल्ली को बचाने के लिए मंथन के बाद कई फैसले लिए गए।

दिल्ली में सर्दियों के दौरान प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने बड़ा एक्शन प्लान तैयार किया है। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की हाईलेवल बैठक में कई अहम फैसले लिए गए हैं। इनमें पार्किंग शुल्क दोगुना करना, सरकारी-प्राइवेट दफ्तरों में 50% वर्क फ्रॉम होम और निर्माण गतिविधियों पर रोक जैसे कदम शामिल हैं।

1 नवंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक पार्किंग चार्ज डबल

  • निजी वाहनों का इस्तेमाल कम करने के लिए पार्किंग शुल्क दोगुना किया जाएगा।
  • DMRC के स्वामित्व और प्रबंधन वाली पार्किंग इस व्यवस्था से बाहर रहेगी।
  • लोगों को सार्वजनिक परिवहन, खासकर मेट्रो के इस्तेमाल के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

‘PUC नहीं तो ईंधन नहीं’ मिशन मोड में

  • दिल्ली के 500 ANPR कैमरा वाले पेट्रोल पंपों पर PUC की जांच तेज होगी।
  • ‘PUC नहीं तो ईंधन नहीं’ अभियान को मिशन मोड में लागू किया जाएगा।

ऑफिस टाइमिंग में भी बदलाव

1 नवंबर से 28 फरवरी तक अलग-अलग सरकारी कार्यालयों के समय में बदलाव रहेगा।

  • MCD के ऑफिस: सुबह 8:30 बजे से शाम 5 बजे तक
  • GNCTD के ऑफिस: सुबह 10 बजे से शाम 6:30 बजे तक

50% कर्मचारी करेंगे Work From Home

  • इसी अवधि में सरकारी और निजी कार्यालयों में वर्क फ्रॉम होम व्यवस्था लागू की जाएगी।
  • 50% कर्मचारी ऑफिस से और 50% कर्मचारी घर से काम करेंगे।

निर्माण और तोड़फोड़ पर चरणबद्ध रोक

  • 1 नवंबर से 31 जनवरी तक तोड़फोड़ और धूल उड़ाने वाली गतिविधियों पर रोक रहेगी।
  • 10 दिसंबर 2026 से 20 जनवरी 2027 तक निर्माण और तोड़फोड़ की गतिविधियों पर पूरी तरह रोक रहेगी।

सरकार का फोकस सर्दियों में वाहनों से होने वाले प्रदूषण, धूल और निर्माण गतिविधियों से होने वाले उत्सर्जन को कम करने के साथ-साथ निजी वाहनों का इस्तेमाल घटाने पर है।

Advertisement

ये भी पढ़ें: दिल्ली में सड़क इंस्पेक्शन के दौरान बवाल, युवक को थप्पड़ जड़ने के बाद PWD मंत्री प्रवेश वर्मा ने दी सफाई, कहा-उन्होंने परिवार को..

(मानव की रिपोर्ट)

Advertisement
Published By:
 Sujeet Kumar
पब्लिश्ड