'चीनी अफसरों के साथ चाइनीज सूप', संसद में राहुल जवाब सुने बगैर भागे... उठाया था चीन का मुद्दा, अनुराग ने जमकर धोया

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने संसद में आकर आरोप लगा दिए और जब जवाब सुनने की बात आई तो वो वहां से निकल लिए। अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी को जवाब दिया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Anurag Thakur-Rahul Gandhi
अनुराग ठाकुर-राहुल गांधी | Image: Sansad TV

Rahul Gandhi Vs Anurag Thakur: लोकसभा में राहुल गांधी एक बड़े मुद्दे को हवा देकर खुद वहां से निकल लिए। राहुल गांधी ने संसद में चीन का मुद्दा उठाया और सरकार को घेरने की कोशिश की थी। जब सामने से अनुराग ठाकुर का पलटवार आया तो राहुल गांधी सदन से चले गए। कांग्रेस सांसद ने अनुराग ठाकुर की पूरी बात भी नहीं सुनी है। हालांकि राहुल गांधी के जाते-जाते अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी को चीन के मुद्दे पर अच्छे से धो दिया।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने संसद में आकर आरोप लगा दिए और जब जवाब सुनने की बात आई तो वो वहां से निकल लिए। अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी को जवाब दिया और कांग्रेस को पुराना इतिहास याद दिलाते हुए घेरा। 

राहुल गांधी ने लोकसभा में क्या कहा?

राहुल गांधी ने लोकसभा में आरोप लगाए कि 4 हजार वर्ग किलोमीटर का एरिया हमारा चीन ने कब्जा लिया है। हमारे विदेश सचिव चीन के राजदूत के साथ केक काटते हैं। 20 जवान शहीद हुए थे, केक काटकर उनकी शहादत का जश्न हुआ। कांग्रेस सांसद ने यहां तक कहा कि मुझे ये भी पता चला है कि प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति ने चीन को पत्र लिखा है। हमें ये बात अपने लोगों से नहीं बल्कि चीनी राजदूत से पता चल रही है जो ये बात कह रहे हैं। एलएसी की स्थिति को लेकर सदन में राहुल गांधी ने कहा कि यथास्थिति बनी रहनी चाहिए और हमें अपनी ज़मीन वापस मिलनी चाहिए।

अनुराग ठाकुर ने दिया राहुल को जवाब

राहुल गांधी के आरोपों को लेकर अनुराग ठाकुर सदन में जवाब देने के लिए खड़े हुए। अनुराग ठाकुर ने जब अपनी बात शुरू की, तब राहुल गांधी वहां बैठे रहे। अपने जवाब में अनुराग ठाकुर ने कहा- 'जब से भारत आजाद हुआ, तब से हमारी सीमाओं की रक्षा और सुरक्षा करने की जिम्मेदारी सेनाओं की थी।' पलटवार करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि वो कौन सी मजबूरी थी, जब अक्साई चीन का हिस्सा चीन ने हथिया लिया। उस समय किसकी सरकार थी। तब हिंदू-चीनी भाई भाई कहते रहे और चीन ने पीठ में छुरा घोंपने का काम किया। उस समय किसकी सरकार थी। वो कौन से नेता थे जो डोकलाम की घटना के समय चीनी अधिकारियों के साथ चाइनीज सूप पीते रहे और सेना के जवानों के साथ खड़े नहीं हुए। वो कौन सी फाउंडेशन है, जिसने चीन के अधिकारियों से पैसा लिया और इस पर अभी तक कोई जवाब नहीं आया। राजीव गांधी फाउंडेशन के लिए पैसा लिया गया था तो क्यों लिया गया था, इसका आज तक जवाब में दिया।

Advertisement

बीजेपी सांसद ने आगे कहा- 'नरेंद्र मोदी की सरकार के बाद हम कह सकते हैं कि डोकलाम के समय भारत के जवानों ने चीन को मुंहतोड़ जवाब दिया था। पीएम मोदी खुद सीमा पर गए, जवानों का हौसला बढ़ाया। रक्षा मंत्री खुद गए, एक इंच भी जमीन भारत की कोई नहीं कब्जा पाया। ये भारत की सेना ने करके दिखाया है तो नरेंद्र मोदी सरकार में करके दिखाया है। कुछ लोग चीन के साथ मिलकर झूठे आरोप लगाए हैं और अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकते थे, लेकिन इनको कुछ नहीं मिलने वाला है।' हालांकि अनुराग ठाकुर की बात पूरी होती वहां से राहुल गांधी जा चुके थे।

यह भी पढ़ें: 'सारी जमीनें हड़प ली गई हैं', लालू यादव का वो भाषण, जब खुद संसद में उठाई थी वक्फ बोर्ड के खिलाफ आवाज

Advertisement
Published By:
 Dalchand Kumar
पब्लिश्ड