छात्रों के भविष्‍य के लिए हर चर्चा के लिए तैयार NDA, इस एक डर से भाग रहे राहुल गांधी...पेपर लीक को लेकर हंगामे पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला

संसद में पेपर लीक को लेकर हंगामा देखने को मिला, लगातार नारेबाजी होने से लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही स्थगित करनी पड़ी। वहीं, नितिन नवीन ने कांग्रेस को चुनौती दी। पढ़ें पूरा अपडेट

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Lok Sabha adjourned, Nitin Naveen statement
सरकार संसद में चर्चा को तैयार- नितिन नवीन | Image: @sansad_tv

Parliament Monsoon session Day 4: संसद के मानसून सत्र का चौथा दिन भी हंगामे के साथ शुरू हुआ। विपक्षी दलों के लगातार विरोध और नारेबाजी जारी रखी, जिससे गुरुवार को लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही ठप हो गई। सदन की बैठक कुछ ही मिनटों में दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी।

लोकसभा में विपक्ष का जोरदार हंगामा

सदन शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने पेपर लीक मुद्दे पर नारेबाजी शुरू कर दी। भारी शोर-शराबे के बीच लोकसभा अध्यक्ष को कार्यवाही स्थगित कर दी। पहले तीन दिनों की तरह आज भी दोनों सदनों में कामकाज प्रभावित रहा। विपक्ष छात्रों के भविष्य और परीक्षा में लीक को लेकर चर्चा की मांग कर रहा है।

नितिन नवीन ने कांग्रेस को दी चुनौती

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने इस मुद्दे पर साफ कहा है कि, 'NDA की सरकार छात्रों और युवाओं के भविष्य के लिए हर किस्म की चर्चा करने के लिए तैयार है। मगर राहुल गांधी और पूरी कांग्रेस चर्चा से भाग रही है। वे जानते हैं कि जब वे चर्चा के पटल पर आएंगे तब उनका दोहरा चरित्र सभी के सामने जाहिर हो जाएगा। हम उन्हें खुली चुनौती देते हैं।' सरकार का पक्ष है कि वह सार्थक चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन विपक्ष सदन की मर्यादा भंग कर रहा है।

संसद परिसर में NDA और विपक्षी आमने-सामने

संसद परिसर में भी NDA और विपक्षी सांसद आमने-सामने दिखे। जिससे माहौल पूरी तरह गरमा गया। दोनों ही पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी की। भाजपा सहित NDA के सहयोगी दलों के सांसदों ने राहुल गांधी के उस धरने के विरोध में प्रदर्शन किया, जो उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास दिया था। इसी को लेकर सत्तापक्ष के सांसदों ने संसद परिसर में मोर्चा खोल दिया। जबकि विपक्षी सांसदों की बात करें तो उन्होंने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की। संसद में नीट पेपर लीक और CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के प्रदर्शन में छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई के मुद्दे को लेकर हंगामे के आसार हैं।  

Advertisement

यह भी पढ़ें: संसद परिसर में आमने-सामने NDA और विपक्ष, एक-दूसरे के खिलाफ की नारेबाजी

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड