PM आवास पर राहुल गांधी के धरने के बाद संसद परिसर में आमने-सामने टकराए NDA और विपक्ष, एक-दूसरे के खिलाफ जमकर की नारेबाजी- VIDEO

सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के सांसद और विपक्ष ने आज संसद के मकर द्वार पर प्रदर्शन किया। NDA और विपक्ष के सांसद आमने-सामने आ गए, जिससे माहौल पूरी तरह गरमा गया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Opposition and NDA MPs stage protest at Makar Dwar inside the Parliament premises ahead of monsoon session Day 4 proceedings
Opposition and NDA MPs stage protest at Makar Dwar inside the Parliament premises ahead of monsoon session Day 4 proceedings | Image: Republic

Monsoon Session: संसद के मानसून सत्र के चौथे दिन गुरुवार (23 जुलाई) को एनडीए और विपक्ष के सांसद संसद भवन परिसर में आमने-सामने आ गए, जिससे माहौल पूरी तरह गरमा गया। दोनों ही पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी की।

भाजपा सहित NDA के सहयोगी दलों के सांसदों ने राहुल गांधी के उस धरने के विरोध में प्रदर्शन किया, जो उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास दिया था। इसी को लेकर सत्तापक्ष के सांसदों ने संसद परिसर में मोर्चा खोल दिया। जबकि विपक्षी सांसदों की बात करें तो उन्होंने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की।

नीट पेपर लीक मुद्दे पर हंगामे के आसार

संसद में नीट पेपर लीक और सीजेपी (कॉकरोच जनता पार्टी) के प्रदर्शन में छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई के मुद्दे को लेकर हंगामे के आसार हैं। 

सरकार नीट पेपर लीक पर चर्चा को तैयार- रिजिजू 

सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ही चाहते हैं कि सदन के अंदर चर्चा हो, लेकिन चर्चा किस नियम के तहत होगी और कितनी देर चलेगी, यह फिलहाल तय नहीं हो सका है। इससे पहले बुधवार को संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों में कहा था कि सरकार पेपर लीक के मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है।

Advertisement

किरेन रिजिजू ने कहा था, 'पिछले तीन दिनों से हम कह रहे हैं कि सरकार NEET पेपर लीक के मुद्दे पर चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार है। पहले दिन से ही हम कह रहे हैं कि चर्चा नियमों के मुताबिक होनी चाहिए। चर्चा कब होगी, कितनी देर तक चलेगी और किस नियम के तहत होगी, यह सब सभी पार्टियों के फ्लोर लीडर्स से बातचीत के बाद तय किया जाना चाहिए। सरकार NEET पेपर लीक के मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है। सरकार चाहती है कि देश के युवाओं के भविष्य के लिए एक रचनात्मक चर्चा हो।'

पहले प्रधान का इस्तीफा, फिर चर्चा- खड़गे 

हालांकि, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने स्पष्ट शब्दों में राज्यसभा में कहा कि पेपर लीक पर तभी चर्चा होगी, जब शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दे देंगे।

Advertisement

यह भी पढ़ें: CJP Jantar Mantar Protest: '5-6 हजारों की भीड़ थी, अचानक पत्थर फेंका...', पथराव में घायल हुए ACP ने सुनाई हमले की कहानी खुद की जुबानी
 

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड