अपडेटेड 10 August 2024 at 12:37 IST

बंगाल में महिला डॉक्टर के साथ दरिंदगी पर उबाल! सड़कों पर उतरे मेडिकल छात्र, CBI जांच की मांग

कोलकाता में आरजी कर अस्पताल में ऑन ड्यूटी महिला डॉक्टर का संदिग्ध हालत में शव मिला। अब मामले में न्याय की मांग करते हुए छात्र सड़कों पर उतर आए हैं।

Follow : Google News Icon  
'Semi-nude, Injury Mark On Body, Spects Broken': Mother Of Kolkata Doc Found Dead Alleges Murder
'Semi-nude, Injury Mark On Body, Spects Broken': Mother Of Kolkata Doc Found Dead Alleges Murder | Image: ANI

Protest Over Kolkata Lady Doctor Death: पश्चिम बंगाल के कोलकाता में आरजी कर अस्पताल में ऑन ड्यूटी महिला डॉक्टर का संदिग्ध हालत में शव मिलने से छात्रों में आक्रोश है। अब पीड़िता के लिए न्याय की मांग कर रहे छात्र सड़कों पर उतर आए हैं। इस प्रदर्शन को बल देने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता भी विरोध स्थल पहुंचे।  

दरअसल, सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के सेमिनार हॉल के अंदर एक महिला पोस्ट-ग्रेजुएट ट्रेनी (पीजीटी) डॉक्टर के मृत पाए जाने के बाद नर्स न्याय की मांग कर रही हैं। ऐसे में कांग्रेस कार्यकर्ता अपना समर्थन देने के लिए विरोध स्थल पहुंचे। एक कांग्रेस कार्यकर्ता ने कहा कि हम चाहते हैं कि मामले की जांच के लिए जो समिति बनाई गई है, उसमें निष्पक्ष जांच के लिए कांग्रेस का प्रतिनिधित्व होना चाहिए।

यह पूरा मामला शुक्रवार (8 अगस्त) की रात का बताया जा रहा है। कॉलेज के सेमिनार हॉल में पीजी सेकंड ईयर की छात्रा का शव अर्धनग्न हालत में पड़ा मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर के कई हिस्सों पर चोट के निशान मिले हैं। साथ ही खुलासा हुआ है कि यौन उत्पीड़न के बाद छात्रा की हत्या की गई है। सामने आई जानकारी के अनुसार, मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है।

यौन उत्पीड़न के बाद की गई हत्या

पीटीआई के हवाले से पुलिस की दी गई जानकारी के मुताबिक, आत्महत्या की संभावना से इनकार किया गया है। वहीं ताला पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।

Advertisement

मामले में जानकारी देते हुए एक पुलिस अधिकारी ने कहा- ‘यह आत्महत्या का मामला नहीं है। महिला की यौन उत्पीड़न के बाद हत्या की गई थी।' चार पन्नों की रिपोर्ट के अनुसार, महिला के गुप्तांग से खून बह रहा था और शरीर के अन्य हिस्सों में चोट के निशान थे। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि उसकी दोनों आंखों और मुंह से खून बह रहा था। चेहरे और नाखून पर चोट के निशान थे। पीड़िता के गुप्तांग से भी खून बह रहा था। उसके पेट, बाएं पैर, गर्दन, दाएं हाथ और… होंठों पर भी चोट के निशान थे।

गर्दन की हड्डी भी टूटी मिली...

कोलकाता पुलिस के एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अपराध तड़के तीन से छह बजे के बीच हुआ है। उसकी गर्दन की हड्डी भी टूटी हुई पाई गई। उन्होंने आगे कहा कि ऐसा लगता है कि पहले उसका गला घोंटा गया। पुलिस अधिकारी ने आगे कहा कि हम पोस्टमार्टम की पूरी रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं, जिससे हमें अपराधियों की पहचान करने में मदद मिलेगी। कोलकाता पुलिस ने इस मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: मुंह और प्राइवेट पार्ट से खून.. कोलकाता में डॉक्टर के साथ दरिंदगी, रूह कंपा देगी पोस्टमार्टम रिपोर्ट

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 10 August 2024 at 12:16 IST