'जब सत्ता में थे तो सारे पैसे कब्रिस्तान में खर्च करते थे, अब सम्राट अशोक और बौद्ध स्थल....', अखिलेश यादव के चुनावी वादों पर ओपी राजभर का तंज

अखिलेश यादव के चुनावी वादों पर तंज कसते हुए ओपी राजभर ने कहा है कि जब सत्ता में थे तो क्या किया पहले ये जनता को बताना चाहिए। सारा पैसा तो कब्रिस्तान में खर्च करते थे।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Akhilesh Yadav OP Rajbhar
Akhilesh Yadav OP Rajbhar | Image: X/ANI

सुभासपा प्रमुख और कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशान साधने का एक मौका नहीं छोड़ते हैं। अब अखिलेश के हालिया सभाओं में किए गए चुनावी वादों को लेकर ओपी राजभर ने सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि अखिलेश यादव मुस्लिम वोटरों को लुभाने के लिए हमेशा पिछड़ों का मजाक उड़ाया है। जब चुनाव आते हैं तो इनको सब याद आने लगते हैं।

अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए राजभर ने X पोस्ट में लिखा है, क्या मित्र अखिलेश यादव जी, एसी में बैठ के अपने खासम-खास यूट्यूबर्स के साथ पीसी करते है और गलती से कोई ढ़ंग का पत्रकार कड़ा सवाल पूछ दें तो 'मिसरा जी-मिसरा जी' करने लगते हैं। क्या पीसी में भू सिर्फ यादव जी और खान साहब ही चाहिए क्या? 

सत्ता में थे तब तो कब्रिस्तान दिखता था-राजभर

पोस्ट में आगे लिखा है, कल की आपकी पीसी देखी। इसमें बहुत लंबा चौड़ा फेंक रहे थे कि सरकार आई तो सम्राट अशोक की जयंती पर अवकाश देंगे, बौद्ध स्थल वर्ल्ड क्लास बनाएंगे।  जब अशोक-बुद्ध जी का नाम ले रहे थे तब ये भी बता दिये होते कि जब सत्ता में थे तब तो कब्रिस्तान दिख रहा था। तब तो जनता के सारे पैसे तो कब्रिस्तान में खर्च कर रहे थे। बहुजन महापुरुषों के नाम पर बने जिलों और संस्थानों का नाम मिटा रहे थे।

 पूछ रहा है यूपी, जवाब जरूर दीजिए-राजभर

भीम नगर, फुले नगर, कांशीराम नगर, रमाबाई नगर, संत रविदास नगर का नाम बदल दिये। आंबेडकर जी के नाम वाली सब योजना हटा रहे थे। आप मंच पर बैठे रहे और आपके आजम खान बाबा साहब की प्रतिमा का मजाक उड़ाते रहे, तब किस नशे में थे? पूछ रहा है यूपी, जवाब जरूर दीजिए। जय भारत, जय श्रीराम, जय श्रीकृष्ण, जय बाबा साहब, जय सम्राट अशोक, जय महाराजा सुहेलदेव।

Advertisement

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को कुशवाहा, शाक्य, मौर्य, सैनी समाज के सम्मेलन में वादा किया कि अगर उनकी सरकार सत्ता आई तो   चक्रवर्ती सम्राट अशोक की जयंती पर छुट्टी घोषित की जाएगी। गोमती रिवर फ्रंट पर बाबू जगदेव कुशवाहा की प्रतिमा लगाकर स्मारक बनाया जाएगा। यूपी में भगवान बुद्ध से जुड़े स्थानों कपिलवस्तु, श्रावस्ती, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर, सारनाथ व सोनभद्र में विश्वस्तीय सुविधाएं देकर दुनिया से जोड़ने का काम होगा। उन्होंने बीजेपी पर नकारात्मक राजनीति करने का भी आरोप लगाया था।

यह भी पढ़ें: आज गुजरात दौरे पर PM मोदी, वडोदरा-नवसारी को देंगे सौगात

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड