अपडेटेड 7 June 2024 at 19:28 IST

'भारत माता फिर से अंगड़ाई ले रही है...एक नरेंद्र ने कहा दूसरा पूरा कर रहा',शिवराज ने ऐसा क्यों कहा?

शिवराज सिंह चौहान ने नरेंद्र मोदी को एनडीए का नेता चुने जाने पर कहा है कि यह देश लोगों का सौभाग्य है कि तीसरी बार लगातार नरेंद्र मोदी भारत के PM होंगे।

Follow : Google News Icon  
Shivraj Singh Chauhan on Congress
शिवराज सिंह चौहान | Image: R Bharat

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और विदिशा से भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित सांसद शिवराज सिंह चौहान ने नरेंद्र मोदी को एनडीए का नेता चुने जाने पर कहा है कि यह देश  लोगों का सौभाग्य है कि तीसरी बार लगातार नरेंद्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री होंगे।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि एक नरेंद्र (स्वामी विवेकानंद जी) ने 100 साल पहले कहा था, 'सुदीर्घ रजनी समाप्त हुई जान पड़ती है, महानिशा का अंत निकट है.' जो अंधे हैं वह देख नहीं सकते, जो बहरे हैं वह सुन नहीं सकते लेकिन मैं देख रहा हूं कि भारत माता एक बार फिर से अंगड़ाई लेकर खड़ी हो रही है और विश्व के पद पर आसीन हो रही है।' एक नरेंद्र ने 100 साल पहले कहा था दूसरे नरेंद्र के हाथों अभी हो रहा है।

10 सालों में भारत का अभूतपूर्व विकास हुआ- शिवराज

विदिशा से नवनिर्वाचित सांसद ने कहा कि 10 सालों में भारत का जो विकास हुआ है वह अपने आप में चमत्कार है गरीब कल्याण से लेकर के जनकल्याण तक की जो योजनाएं बनी है चाहे किसान कल्याण हो युवा कल्याण हो या महिला सशक्तिकरण हो वह अपने आप में अद्भुत और अद्भुत पूर्व है यह सब काम अब आगे बढ़ेंगे और विकसित भारत का संकल्प जो प्रधानमंत्री जी ने लिया है पूरा होगा भारत दुनिया को दिशा दिखाएगा जनता का कल्याण होगा।

Advertisement

नीतीश कुमार बहुत बुद्धिमान नेता हैं- शिवराज

बिहार के सीएम नीतीश कुमार के बारे में बोलते हुए शिवराज ने कहा कि नीतीश कुमार बहुत बुद्धिमान नेता हैं। बिहार और देश के कल्याण को देख कर उन्होंनें अपनी बात कही है, जो उन्होंने कहा वो सच है। पीएम मोदी बीजेपी और NDA का नेता नहीं है, वो देश के नेता हैं। भारत का लोकतंत्र विश्व के लिए एक उदाहरण है, स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव भारत की विशेषता है। 

Advertisement

इसे भी पढ़ें : Modi 3.0: सेंट्रल हॉल में जब नरेंद्र मोदी ने CM योगी की थपथपाई पीठ

Published By : Deepak Gupta

पब्लिश्ड 7 June 2024 at 17:09 IST