अपडेटेड 11 June 2024 at 22:06 IST

पहले चुनाव में पहली जीत और अब सिर पर सजेगा डिप्टी सीएम का ताज...जानें कौन हैं पार्वती परीदा

Odisha: ओडिशा में पार्वती परीदा और केवी सिंह डिप्टी सीएम के तौर पर शपथ ले रहे हैं। आइए जानते हैं कि पार्वती परीदा कौन हैं।

Follow : Google News Icon  
Parvati Parida
पार्वती परीदा | Image: Screen Grab

ओडिशा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद प्रदेश को नया मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री मिलने जा रहा है। 12 जून को सुबह 11 बजकर 45 मिनट के करीब मोहन चरण माझी बतौर मुख्यमंत्री और पार्वती परीदा और केवी सिंह देव बतौर डिप्टी सीएम शपथ ग्रहण करेंगे। ओडिशा की भावी डिप्टी सीएम पावर्ती परीदा पहली बार चुनाव लड़ीं और पहली ही बार वो जीतकर डिप्टी सीएम बनने जा रही हैं।

बता दें, पार्वती परीदा पहली बार 2024 में ओडिशा विधानसभा चुनाव में निमापारा सीट से मैदान में उतरीं। इस सीट से उन्होंने शानदार जीत दर्ज की। परिदा काफी समय से सोशल वर्कर का काम कर रही हैं। 57 साल की परिदा के पति एक सरकारी अधिकारी रह चुके हैं, जो अब रिटायर हो चुके हैं। भावी डिप्टी सीएम ने पब्‍ल‍िक एडमिन‍िस्‍ट्रेशन में MA और उत्कल विश्वविद्यालय से एलएलबी की है। इन्होंने ओडिशा हाईकोर्ट में कुछ वक्त तक वकील के तौर पर काम किया। इनकी कुल संपत्ति 3.6 करोड़ है, जिसमें 2 करोड़ की चल और 1.7 करोड़ की अचल संपत्ति है।

ओडिशा विधानसभा चुनाव में क्योंझर सीट पर भाजपा उम्मीदवार मोहन चरण माझी ने बीजद उम्मीदवार मीना माझी को 11,577 वोटों के अंतर से हरा दिया। मोहन माझी ने 2000 से 2009 के दौरान दो बार क्योंझर का प्रतिनिधित्व किया। इसके बाद वो 2019 में बीजेपी के टिकट पर क्योंझर से चुनावी मैदान में उतरे और जीत दर्ज की।

ऐसा रहा माझी का अबतक का राजनीतिक सफर…

मोहन चरण माझी का जन्म 6 जनवरी 1972 को क्योंझर में ही हुआ था। माझी अनुसूचित जनजाति से आते हैं। उनकी पत्नी का नाम डॉ प्रियंका मरांडी है। माझी के राजनीतिक सफर की शुरुआत 1997 में हुई जब वो सरपंच बने। 1997 से लेकर 2000 तक वे सरपंच की भूमिका में रहे। इसके बाद 2000 में पहली बार विधायकी चुनाव जीते। 2000 में चुनावी जीत के बाद बीजेपी ने उन्हें ओडिशा आदिवासी मोर्चा का सचिव भी बनाया। 2005 से 2009 तक वे सरकारी उप मुख्य सचेतक भी बने रहे।

Advertisement

24 साल के इंतजार के बाद सत्ता में बीजेपी

जिस वक्त नवीन पटनायक ओडिशा के मुख्यमंत्री बने, तब माझी ने पहली बार विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की। करीब 24 साल के लंबे इंतजार के बाद अब माझी ओडिशा की कमान संभालेंगे। बता दें, बीजेपी ने विधानसभा चुनाव में 147 सीटों में से 78 पर जीत हासिल की। वहीं, बीजद को 51, कांग्रेस को 14 और अन्य को चार सीटों पर जीत मिली।

इसे भी पढ़ें: आपत्तिजनक मैसेज विवाद के दो साल बाद बंगाल से खेलेंगे रिद्धिमान साहा, वापसी पर कही बात

Advertisement

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 11 June 2024 at 21:46 IST