BREAKING: दिल्ली सरकार गठन को लेकर बड़ी खबर, 19 फरवरी को विधायक दल की बैठक, इस तारीख को रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण

विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगाई जाएगी। पहले ये बैठक आज (17 फरवरी) को होने जा रही थी, लेकिन बाद में इसे टाल दिया गया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi BJP Government Oath Ceremony
Delhi BJP Government Oath Ceremony | Image: IANS

Delhi BJP Government: दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इस पर संस्पेंस बना हुआ है। आज (17 फरवरी) को विधायक दल की बैठक होनी थी, जो फिलहाल टल गई है। इस बीच नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है।  

20 फरवरी को दिल्ली की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हो सकता है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार 20 फरवरी को शाम 4.30 बजे दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह होगा। इसका आयोजन दिल्ली के रामलीला मैदान में हो सकता है।

टल गई आज होने वाली विधायक दल की बैठक

इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर संस्पेंस अब भी बरकार है। BJP किसे कमान सौंपेगी, ये एक बड़ा सवाल है। विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगाई जाएगी। पहले ये बैठक आज (17 फरवरी) को होने जा रही थी, लेकिन बाद में इसे टाल दिया गया। जानकारी के अनुसार अब विधायक दल की बैठक 19 फरवरी को हो सकती है।  

बता दें कि 8 फरवरी को दिल्ली चुनाव के नतीजे सामने आए थे। इन चुनावों में BJP ने 48 सीटों पर कब्जा जमाकर बंपर जीत हासिल की और 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में लौटीं। वहीं आम आदमी पार्टी इस बार 22 सीटों पर सिमटकर रह गई। चुनाव नतीजे आए करीब 10 दिन हो गए, लेकिन अबतक BJP ने विधायक दल की बैठक नहीं बुलाई। हालांकि अब दिल्ली में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज हो सकती है। 

Advertisement

CM की रेस में कई नाम शामिल

दिल्ली में किसकी ताजपोशी होगी... सीएम पद को लेकर कई नाम इस वक्त चर्चा में हैं। रेस में सबसे आगे नई दिल्ली से अरविंद केजरीवाल को चुनाव में हराने वाले प्रवेश वर्मा का नाम है। इसके अलावा दौड़ में पार्टी मनजिंदर सिंह सिरसा, रेखा गुप्ता, विजेंद्र गुप्ता, आशीष सूद, और शिखा राय भी शामिल हैं। चर्चाएं ये भी हैं कि दिल्ली में BJP दो उपमुख्यमंत्री भी बना सकती है। 

यह भी पढ़ें: जब-जब बीते 7 दिन, BJP ने सरप्राइज दिया; तो क्या दिल्ली में प्रवेश या मनजिंदर जैसे चेहरे नहीं, किसी और को चुना जाएगा CM?

Advertisement
Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड