'वंदे मातरम् गाना बंद करना पड़ेगा, जिन्ना की उसी राह पर कांग्रेस पार्टी' निशिकांत दूबे का राहुल-सोनिया गांधी पर जोरदार हमला

Vande Mataram: वंदे मातरम पर जारी विवाद के बीच गुरुवार भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने सोनिया और राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस को जिन्ना के अनुसरण करने वाली पार्टी बताया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Nishikant Dubey slam on Rahul and Sonia Gandhi over Vande Mataram say he follow Jinnah
Vande Mataram: जिन्ना की राह पर कांग्रेस, निशिकांत दूबे का LoP पर हमला | Image: X

Vande Mataram: वंदे मातरम पर जारी विवाद के बीच बुधवार (18 अगस्त) को नई दिल्ली में कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक हुई, जिसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से लेकर सोनिया गांधी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जैसे कई बड़े कांग्रेसी नेता शामिल हुए थे।

कांग्रेस की इस बैठक में वंदे मातरम के गायन को लेकर भी चर्चा की गई। बैठक के बाद खबर आई कि कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता वंदे मातरम को लेकर 1937 प्रस्ताव को ही मानेंगे। यानी कांग्रेस के कार्यक्रमों में वंदे मातरम के शुरू के दो पैरा ही गाए जाएंगे।

अब इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी पर जोरदार हमला किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी भारत का विभाजन कराने वाले जिन्ना की राह पर चल रही है। आगे उन्होंने यह भी कहा कि इससे साफ प्रतीत होता है कि राहुल जिन्ना के ही वंशज हैं।

जिन्ना की राह कांग्रेस और राहुल गांधी-निशिकांत दुबे

वंदे मातरम के शुरू के दो पैरा गाए जाने के  कांग्रेस पार्टी के फैसले पर जोरदार हमला करते हुए बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे कहा 'स्वतंत्रता सेनानी वंदे मातरम् गाते हुए फांसी के फंदे पर झूल गए थे। 1937 में कांग्रेस और मुस्लिम लीग मिलकर सरकार बनाना चाहते थे। जिन्ना ने कहा था कि शर्त है कि वंदे मातरम् गाना बंद करना पड़ेगा। पंडित नेहरू ने मुस्लिम वोट के लिए एक कमेटी बनाई कि वंदे मातरम् गाना चाहिए या नहीं। इसके बाद नेहरू जी ने तय कि वंदे मातरम् मुसलमानों के धर्म के खिलाफ है इसलिए इसके केवल 2 स्टैंज़ा गाए जाएंगे।

Advertisement

राहुल गांधी जिन्ना के ही वंशज-निशिकांत दुबे

आगे उन्होंने कहा 'आज राहुल गांधी, सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हम आपके द्वारा बनाए हुए कानून को नहीं मानते हैं और हम भी 2 पैरा हो गाएंगे। जनता के सोचने और समझने की बात है कि कांग्रेस किस किस्म की राजनीति की तरफ बढ़ रही है।" आगे उन्होंने कहा कि राहुल की सोच बताती है कि वो जिन्ना के भी वंशज हैं।

कांग्रेस ने वंदे मारत के दो टुकड़े किए-अमित शाह

वहीं, आज केंद्रीय गृह मंत्री ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि 'उन्होंने वंदे मारत के दो टुकड़े किए हैं। उन्होंने सिर्फ देश का ही नहीं शहीदों का भी अपमान किया है, इस गीत को गाते-गाते सरहद पर अपनी जान दे दी। वोट बैंक के तुष्टीकरण के लिए इन्होंने स्वर्गीय बंकिम बाबू के अमर कृति का न केवल अपमान किया है बल्कि लाखों शहीदों का अपमान किया है।

Advertisement

मुझे हैरानी है कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी एक बार फिर तुष्टिकरण की राजनीति को आगे बढ़ा रही है। अब देश को कांग्रेस पार्टी के इस फैसले के खिलाफ एकजुट होना चाहिए और कहना चाहिए कि उनकी तुष्टिकरण की राजनीति अब नहीं चलेगी। 

ये भी पढ़ें: 'सैनिक सैलरी से पहले देते हैं टैक्स', लद्दाख में हंगामा करने वाली Gen-Z पर भड़के सैन्य अफसर, पूर्व सेना प्रमुख ने भी की आलोचना

 

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड