हरियाणा में नई सरकार का शपथ ग्रहण, नायब सिंह की 11वें मुख्यमंत्री के रूप में हुई ताजपोशी

Haryana News: नायब सिंह ने हरियाणा के नए सीएम के रूप में शपथ ले ली है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Chief Minister of Haryana
नायब सिंह बने हरियाणा के नए मुख्यमंत्री | Image: ANI

Haryana News: नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) हरियाणा के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने आज, 12 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इससे पहले बीजेपी विधायक दल की बैठक में नायब सिंह सैनी के नाम पर मुहर लगी थी।

इन नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ

  • कंवरपाल
  • जयप्रकाश दलाल
  • मूलचंद शर्मा
  • रणजीत सिंह चौटाला
  • बनवारी लाल

कौन हैं नायब सिंह सैनी?

नायब सिंह सैनी भारतीय जनता पार्टी (BJP) से लोकसभा के सदस्य हैं जो कुरुक्षेत्र निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। 2019 में नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) ने 6,86,588 वोटों से जीत दर्ज की थी।  

उन्होंने बीजेपी के साथ अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत साल 1996 में की थी। इसके बाद वो 2002 में युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी अंबाला से जिला महामंत्री भी रहे। फिर उन्हें 2005 में युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी का जिला अध्यक्ष बनाया गया। साल 2012 में उन्हें भाजपा ने अंबाला इकाई का जिला अध्यक्ष बनाया था और फिर साल 2014 में वह नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र से जीतकर पहली बार विधानसभा पहुंचे। वह हरियाणा सरकार में राज्य मंत्री भी रहे हैं। नायब सिंह सैनी साल 2019 से कुरुक्षेत्र के सांसद हैं और CM बनने से पहले हरियाणा में बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष का पद भी संभाल रहे थे।

विधायक दल का नेता चुने जाने पर एक्स पर पोस्ट

इससे पहले विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद सैनी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में सर्वसम्मति से भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा सहित अन्य नेताओं का आभार जताया।

Advertisement

आपको बता दें कि हरियाणा में मुख्यमंत्री को ऐसे समय में बदला गया है, जब लोकसभा चुनाव की घोषणा होने में कुछ ही दिन बचे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को हरियाणा में ही थे। गुरुग्राम में एक सरकारी कार्यक्रम में उन्होंने खट्टर की जमकर तारीफ की थी। तब किसी को यह अनुमान भी नहीं था कि अगले ही दिन खट्टर को इस्तीफा देना पड़ जाएगा।

हरियाणा विधानसभा के पिछले चुनाव के बाद भाजपा ने जजपा के साथ मिलकर और कुछ निर्दलीय विधायकों के समर्थन से सरकार बनाई थी। मनोहर लाल खट्टर मुख्यमंत्री और जजपा अध्यक्ष दुष्यंत चौटाला उपमुख्यमंत्री बने थे।

Advertisement

(इनपुटः PTI भाषा के साथ रिपब्लिक भारत)

ये भी पढ़ेंः PAK पर ATS-NCB का बड़ा प्रहार, गुजरात में 480 करोड़ की ड्रग्स जब्त, 6 पाकिस्तानी रंगे-हाथों गिरफ्तार

Published By:
 Kunal Verma
पब्लिश्ड