'ये मछली बाजार नहीं, जिस दिन चेयर पर बैठा बाहर निकाल दूंगा', दिल्ली विधानसभा में मोहन सिंह बिष्ट को क्यों आया गुस्सा?
Delhi assembly: AAP विधायकों ने दिल्ली विधानसभा के भीतर अपना विरोध शुरू किया और वो प्लेकार्ड दिखाने लगे थे। इसी बात को लेकर मोहन सिंह बिष्ट का पारा हाई हो गया।
- भारत
- 3 min read

Delhi assembly ruckus: मोहन सिंह बिष्ट ने दिल्ली विधानसभा में आम आदमी पार्टी के विधायकों के हंगामे को लेकर जबरदस्त तरीके से जवाब दिया है। दिल्ली विधानसभा सत्र के आखिरी दिन सोमवार को खूब हंगामा हुआ। कई बार सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों के बीच नोंकझोंक हुई। इसी एक वाकया के दौरान मुस्तफाबाद से BJP विधायक और दिल्ली विधानसभा में डिप्टी स्पीकर मोहन सिंह भड़क गए। उन्होंने आम आदमी पार्टी विधायकों को चेतावनी दी कि अगर मैं चेयर पर बैठा तो बाहर निकाल दूंगा।
मोहन सिंह बिष्ट उस समय AAP विधायकों पर भड़के थे, जब 28 फरवरी को विधानसभा में रेखा गुप्ता की तरफ से पेश हेल्थ सेक्टर की CAG रिपोर्ट पर चर्चा की शुरुआत की जा रही थी। स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने सभी सदस्यों को सूचित किया था कि CAG रिपोर्ट पर अब चर्चा की जानी है। इसी बीच में आम आदमी पार्टी के विधायकों ने सदन के भीतर अपना विरोध शुरू कर दिया और वो प्लेकार्ड दिखाने लगे थे। इसी बात को लेकर मोहन सिंह बिष्ट का पारा हाई हो गया।
हम बताएंगे कैसे हाउस चलता है- मोहन सिंह बिष्ट
दिल्ली विधानसभा में मोहन सिंह बिष्ट ने कहा- 'इस सदन की कोई मर्यादा है। विजेंद्र गुप्ता अध्यक्ष का धन्यवाद करना चाहिए, जिस दिन मैं चेयर पर बैठा तुरंत बाहर निकालूंगा। ये सदन है, ये मछली बाजार नहीं है और ये तुम्हारा (AAP) सदन नहीं है।' BJP विधायक बिष्ट ने आगे कहा- 'दिल्ली के लोगों ने हमको चुनकर भेजा है। प्ले कार्ड दिखाना, ये क्या है।' उन्होंने स्पीकर विजेंद्र गुप्ता से अनुरोध करते हुए कहा कि अध्यक्ष महोदय चेतावनी दें कि दोबारा कोई प्ले कार्ड नहीं दिखना चाहिए या बहुत गलत तरीका है। हम बताएंगे कैसे हाउस चलता है।
कुलवंत राणा और संजीव झा में भी हुआ झगड़ा
इसके पहले दिल्ली विधानसभा में बीजेपी विधायक कुलवंत राणा और AAP विधायक संजीव झा के बीच तीखी नोंकझोंक हुई। कुलवंत राणा सदन में अपनी बात रख रहे थे। उन्होंने पिछली सरकार पर हमला बोला था और वो लगातार भ्रष्टाचार के मसले पर केजरीवाल को टारगेट कर रहे थे। कुलवंत राणा के नजदीक बैठे AAP विधायक संजीव झा ये सब बर्दाश्त नहीं कर पाए और बैठे-बैठे टीका टिप्पणी करने लगे। यहीं से विवाद की शुरुआत हो गई है और दोनों नेता एक दूसरे पर चढ़ने की कोशिश करने लगे।
Advertisement
भड़कते हुए कुलवंत राणा और संजीव झा दोनों एक दूसरे पर निजी हमले करने लगे। कुलवंत राणा ने कहा कि 'अब तू (AAP विधायक) मुझे समझाएगा। तेरी जिंदगी के बराबर में हाउस (सदन) में रहा हूं)। तू कल का बच्चा है, मुझे समझाएगा। बीच में मत बोला कर आज के बाद मैं बता रहा हूं।' इसके बाद संजीव झा पर सीट से खड़े हो गए और कुलवंत राणा के सामने अड़ गए। कुलवंत राणा ने AAP विधायक को बदतमीज आदमी कहा। इसके बाद संजीव झा को कहते सुना गया कि तू मुझे समझाएगा।