Modi 3.O Portfolio: अमित शाह को गृह और जयशंकर को विदेश मंत्रालय, राजनाथ सिंह को क्या मिला?

मोदी 3.0 में मंत्रियों को विभागों का बंटवारा हो गया है। मिली जानकारी के मुकाबिक नितिन गडकरी को सड़क एवं परिवहन मंत्रालय दिया गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Modi 3.O Portfolio
मोदी 3.0 में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा | Image: PTI

Modi 3.O Portfolio: मोदी 3.0 में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा हो गया है। मिली जानकारी के मुकाबिक नितिन गडकरी को सड़क एवं परिवहन मंत्रालय दिया गया है। वहीं उनके डिप्टी के तौर पर अजय टाम्टा और हर्ष मल्होत्रा को बनाया गया है।

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार, अमित शाह को गृह मंत्रालय और राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्रालय दोबारा सौंपा गया है। वहीं एस जयशंकर को एक बार फिर विदेश मंत्री नियुक्त किया गया है। निर्मला सीतारमण को वित्त मंत्रालय दिया गया है। 

किस मंत्री को मिला कौन सा विभाग?

अश्विनी वैष्णव को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के साथ रेल मंत्रालय भी दिया गया है। मनोहर लाल खट्टर को आवास एवं शहरी मंत्रालय के साथ ऊर्जा मंत्रालय भी दिया गया है। इसके अलावा धर्मेंद्र प्रधान को शिक्षा मंत्री बनाया गया है। गजेंद्र सिंह शेखावत को संस्कृति और पर्यटन मंत्रालय का जिम्मा मिला है। सर्बानंद सोनेवाल को शिपंग और भूपेंद्र यादव को पर्यावरण मंत्रालय दिया गया है। 

Advertisement

शिवराज सिंह चौहान को कृषि मंत्रालय

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और विदिशा से नवनिर्वाचित सांसद शिवराज सिंह चौहान मोदी कैबिनेट में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के अलावा  पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री बनाया गया है। 

Advertisement

यहां देखिए मोदी 3.0 के मंत्रियों की पूरी लिस्ट

इसे भी पढ़ें: मोदी कैबिनेट में मंत्रालय का बंटवारा, नितिन गडकरी फिर बनें सड़क परिवहन मंत्री; सामने आई पहली लिस्ट

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड