'मराठी मानुष को नुकसान पहुंचा तो...', BMC चुनाव में हार के बाद MNS प्रमुख राज ठाकरे की पहली प्रतिक्रिया, कहा- हम हताश होने वालों में से नहीं

BMC चुनाव में हार के बाद MNS पार्टी प्रमुख राज ठाकरे ने पहले ट्वीट में हार को स्वीकार किया है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि हम हताश होने वालों में से नहीं हैं। पूरी ताकत के साथ नए सिरे से अपने पक्ष और संगठन को खड़ा करेंगे!

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
MNS Chief Raj Thackeray
MNS Chief Raj Thackeray | Image: X

लंबे इंतजार के बाद मुंबई की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला। देश की सबसे अमीर नगर निकाय बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) पर अब बीजेपी का राज है। महाराष्ट्र के नगर निगम चुनावों में भाजपा और उसकी सहयोगी शिवसेना ने प्रचंड जीत हासिल की है। वहीं, BMC में ठाकरे परिवार का 25 साल का वर्चस्व टूट गया है। अब इस हार पर  MNS पार्टी प्रमुख राज ठाकरे का पहला रिएक्शन आया है।

BMC चुनाव में हार के बाद MNS पार्टी प्रमुख राज ठाकरे ने पहले ट्वीट में हार को स्वीकार किया है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि हम हताश होने वालों में से नहीं हैं। पूरी ताकत के साथ नए सिरे से अपने पक्ष और संगठन को खड़ा करेंगे! हमारी लड़ाई आगे भी जारी रहेगी।

राज ठाकरे ने अपने X पोस्ट में लिखा-

सस्नेह जय महाराष्ट्र,

सबसे पहले महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना और शिवसेना के सभी निर्वाचित नगरसेवकों को दिल से बधाई। इस बार का चुनाव आसान नहीं था। यह असीम धनबल और सत्ता की ताकत बनाम शिवशक्ति की लड़ाई थी। लेकिन ऐसी कठिन लड़ाई में भी दोनों दलों के कार्यकर्ताओं ने शानदार संघर्ष किया। इसके लिए उनकी जितनी प्रशंसा की जाए, उतनी कम है।

Advertisement

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना को इस बार अपेक्षित सफलता नहीं मिल पाई, इसका दुख है। लेकिन हम हताश होने वालों में से नहीं हैं। हमारे जो नगरसेवक चुने गए हैं, वे अपने-अपने क्षेत्रों में सत्ताधारियों के लिए कड़ी चुनौती बनेंगे। और अगर मराठी मानुस के खिलाफ कुछ भी होता दिखाई दिया, तो वे सत्ताधारियों को जरूर घेरेंगे।

हमारी लड़ाई मराठी मानुष की, मराठी भाषा की, मराठी अस्मिता की और समृद्ध महाराष्ट्र के लिए है। यही लड़ाई हमारा अस्तित्व है। ऐसी लड़ाइयां दीर्घकालीन होती हैं, इसका मान आप सभी को है।

Advertisement

क्या चूका, क्या रह गया, कहां कमी रह गई और आगे क्या करना होगा-इसका विश्लेषण और उस पर अमल हम सब मिलकर करेंगे।

आपको यह बताने की वास्तव में जरूरत नहीं है, फिर भी कहना चाहता हूं कि चाहे एमएमआर क्षेत्र हो या पूरा राज्य-मराठी मानुस को नुकसान पहुंचाने का कोई भी मौका सत्ताधारी और उनके आश्रित नहीं छोड़ेंगे। इसलिए हमें अपने मराठी मानुस के साथ मजबूती से खड़ा रहना है। चुनाव आते-जाते रहेंगे, लेकिन हमारी सांस मराठी है-यह कभी नहीं भूलना है।

जल्द ही मिलेंगे। फिर से काम में जुटेंगे। नए सिरे से अपने पक्ष और संगठन को खड़ा करेंगे!!!

आपका नम्र,

BMC चुनाव में बीजेपी की शानदार जीत

बता दें कि BMC चुनावों में, 227 वार्डों में से, भाजपा ने 89 वार्ड जीते, शिवसेना (UBT) ने 65 वार्ड, शिवसेना ने 29 वार्ड, कांग्रेस ने 24 वार्ड, AIMIM ने 8 वार्ड, MNS ने 6 वार्ड, NCP ने 3 वार्ड, SP ने 2 वार्ड और NCP-SP ने 1 वार्ड में जीत हासिल की है।  इस जीत के सबसे बड़े नायक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देंवेंद्र फडणवीस बनकर उभरे हैं। 

यह भी पढ़ें: BMC Election Result: बीएमसी चुनाव में शानदार जीत के बाद मुंबई में लगे CM फडणवीस के 'धुरंधर देवेंद्र' वाले पोस्टर, बताया महाराष्ट्र धुरंधर देवा भाऊ
 

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड