अपडेटेड 17 January 2026 at 10:25 IST
BMC Election Result: बीएमसी चुनाव में शानदार जीत के बाद मुंबई में लगे CM फडणवीस के 'धुरंधर देवेंद्र' वाले पोस्टर, बताया महाराष्ट्र धुरंधर देवा भाऊ
बीएमसी चुनाव में भाजपा के शानदार प्रदर्शन ने पूरे महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल मचा दी है। शानदार जीत के बाद मुंबई में जगह-जगह पर CM देवेंद्र फडणवीस के खास पोस्टर लगाए गए हैं। इस पोस्टर के जरिए फडणवीस को 'महाराष्ट्र का धुरंधर' करार दिया गया है।
- चुनाव न्यूज़
- 3 min read

BMC Election Result 2026: बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) चुनाव में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत के बाद मुंबई में जश्न का माहौल। बीजेपी के कार्यकर्ता ढोल नगाड़ों के साथ-साथ रंग गुलाल उड़ाकर जश्न मना रहे हैं। शहर की सड़कों गुलाल के रंगों से लाल हो गई। इस जीत के बाद मुंबई में जगह-जगह पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के खास पोस्टर लगाए गए हैं। इस पोस्टर के जरिए फडणवीस को 'महाराष्ट्र का धुरंधर' करार दिया गया है।
बीएमसी चुनाव में भाजपा के शानदार प्रदर्शन ने पूरे महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल मचा दी है। 227 वार्डों वाली देश की सबसे अमीर महानगरपालिका में BJP सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, जबकि महायुति गठबंधन (भाजपा-एकनाथ शिंदे की शिवसेना) ने स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है। इस जीत के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं की खुशियां भी सातवें आसमान पर है।
शानदार जीत के बाद ‘धुरंधर’ बने CM फडणवीस
मुंबई भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष तजिंदर सिंह तिवाना, जो कल कॉर्पोरेटर भी चुने गए थे, मुंबई में कई जगहों पर CM देवेंद्र फडणवीस के एक खास पोस्टर लगाए हैं।ये बैनर शहर के प्रमुख चौराहों और व्यस्त इलाकों में लगे हैं, जिससे आम लोगों के बीच भी खूब चर्चा हो रही है। पोस्टर में सीएम फडणवीस को 'धुरंधर देवेंद्र' बताया गया है। पोस्टर में मराठी में लिखा है- 'महाराष्ट्र में एक ही धुरंधर, आपका देवेंद्र'l
BMC चुनाव में बीजेपी की प्रचंड जीत
बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भी बीजेपी को प्रचंड जीत मिली थी। इसके बाद निकाय चुनावों में भी जबरदस्त प्रदर्शन किया है। 25 सालों से सत्ता के लिए तरस रही बीजेपी का वनवास खत्म हो गया है। अब बीजेपी गठबंधन का राज बीएमसी पर होगा। इस जीत के सबसे बड़े नायक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देंवेंद्र फडणवीस बनकर उभरे हैं। इसके साथ ही बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) में ठाकरे परिवार का 25 साल का वर्चस्व टूट गया है।
Advertisement
किसने कितनी सीटें जीती
BMC चुनावों में, 227 वार्डों में से, भाजपा ने 89 वार्ड जीते, शिवसेना (UBT) ने 65 वार्ड, शिवसेना ने 29 वार्ड, कांग्रेस ने 24 वार्ड, AIMIM ने 8 वार्ड, MNS ने 6 वार्ड, NCP ने 3 वार्ड, SP ने 2 वार्ड और NCP-SP ने 1 वार्ड में जीत हासिल की है। सीएम देवेंद्र फडणवीस ने इसे रिकॉर्ड तोड़ जनादेश करार दिया। उनका कहना है कि यह जीत प्रधानमंत्री मोदी पर जनता के भरोसे की जीत है, जिसने महाराष्ट्र ही नहीं, पूरे देश में विकास की एक नई भाषा गढ़ी है।
यह भी पढ़ें: 25 साल बाद ढह गया महाराष्ट्र में शिवसेना का किला, BJP का खिला कमल; साथ आकर भी ठाकरे बंधुओं की निकली हवा
Advertisement
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 17 January 2026 at 10:25 IST