विधानसभा में 5 रुपये वाला पेन दिखाकर केजरीवाल पर क्यों बरसे प्रवेश वर्मा? कहा- शर्ट के बटन टेढ़े-मेढ़े लगाने वाले ने...

प्रवेश वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय जिसमें करोड़ों रुपया लगा है, वह व्यक्ति 5 रुपया रेनॉल्ड्स का पेन लगाते थे। शर्ट का टेढ़ा-मेढ़ा बटन लागने वाले ने...

Follow : Google News Icon  
Parvesh Verma attack Kejriwal
Parvesh Verma attack Kejriwal | Image: X, PTI

Parvesh Verma in Delhi Assembly: दिल्ली विधानसभा में CAG रिपोर्ट को लेकर BJP लगातार आम आदमी पार्टी को घेर रही है। इस बीच दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा ने पूर्व CM अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि AAP-दा वाले दिल्ली को लंदन-पेरिस बनाने की बात कहते थे। हम ऐसा नहीं कहेंगे। हम दिल्ली को धर्मराज युघिष्ठिर का इंद्रप्रस्थ बनाएंगे।

विधानसभा में मंत्री प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल की एक चीज भी दिखाई, जिसे वह वहां ड्राअर में छोड़ गए। वो चीज थी एक पेन, जिसे दिखाते हुए BJP विधायक ने AAP संयोजक पर तंज कसा।

‘शर्ट पर 5 रुपये का पेन लगाते थे और शीशमहल में…’

दिल्ली विधानसभा में शुक्रवार (28 फरवरी) एलजी के अभिभाषण पर चर्चा चल रही थी। इस दौरान सदन में प्रवेश वर्मा ने एक पेन हाथ में लेकर अरविंद केजरीवाल को घेरा। उन्होंने कहा कि जब सुबह मैं आया तो नीचे दराज में एक पेन पड़ा देखा। वो (केजरीवाल) इसे शर्ट पर लगाकर घूमते थे। वो इसी चेयर पर बैठते थे। शायद अपना पेन भूल गए। मैं आपका दूंगा, इसे उन्हें वापस लौटा देना।

BJP विधायक ने आगे कहा कि वो शर्ट पर 5 रुपये का पेन लगाते थे और शीशमहल में रहते थे। आप वहां जाएंगे, तो ऐसा लगेगा क‍ि दुबई के शेख का महल है। जब हमारी सरकार बनी तो हमने CM हाउस के दरवाजे सबके ल‍िए खोले। जब सारी मीडिया आई तो उन्होंने कहा कि हम तीन साल में पहली बार आए हैं। हमारे विधायक पहली बार अंदर गए।

Advertisement

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय जिसमें करोड़ों रुपया लगा है, वह व्यक्ति 5 रुपया रेनॉल्ड्स का पेन लगाते थे। अपनी शर्ट का टेढ़ा-मेढ़ा बटन लागने वाले ने करोड़ों रुपया खर्च किया। उनके पास शर्म नहीं बची।

‘लंदन-पेरिस नहीं, दिल्ली को धर्मराज युधिष्ठिर का इंद्रप्रस्थ बनाएंगे’

प्रवेश वर्मा ने आगे कहा कि AAP-दा वाले कहते थे कि हम दिल्ली को लंदन बनाएंगे लेकिन वो बात अलग लंदन बनाते-बनाते वो शराब के ठेके बनाने लगे और लंदन बनाना भूल गए। स्कूल-कॉलेजों के सामने ठेके खोल दिए जिससे हमारी युवा पीढ़ी पढ़-लिखकर इनसे रोजगार न मांगे और शराब पीकर बर्बाद हो।

Advertisement

उन्होंने कहा कि हम यह नहीं कह रहे कि दिल्ली को पेरिस बनाएंगे, लेकिन हम धर्मराज युधिष्ठिर का इंद्रप्रस्थ बनाएंगे। दिल्ली को हमें दुनिया की सर्वश्रेष्ठ राजधानी बनाना है।

तिहाड़ के बाहर भी बोर्ड लगे, फिर आएंगे केजरीवाल- प्रवेश वर्मा

विधानसभा में प्रवेश वर्मा ने कहा कि दिल्ली का अपमान देश का अपमान है। कोई दिल्ली में भ्रष्टाचार करता है तो पूरे देश में छवि खराब होती है।  दिल्ली का मुख्यमंत्री अगर वो जेल में जाता है तो केवल दिल्ली के नहीं सारी दुनिया के अखबारों में छपता है। सारी कैबिनेट एक-एक करके जेल में जाती रही। यहां बोर्ड लगते थे चुनाव में फिर लाएंगे केजरीवाल, वहां तिहाड़ जेल के बाहर भी बोर्ड लगता था कि फिर आएंगे केजरीवाल। 

यह भी पढ़ें: 'इस्लाम कबूल कर लो अखिलेश जी', महाकुंभ पर सपा प्रमुख को BJP के विधायक ने दिया ऐसा जवाब, तिलमिलाए सपाई

Published By :
Ruchi Mehra
पब्लिश्ड