अपडेटेड 10 March 2024 at 09:03 IST
मिजोरम को मिली पहली महिला स्पीकर, सबसे कम उम्र की विधायक बनीं विधानसभा अध्यक्ष
महिला दिवस के मौके पर मिजोरम को पहली महिला स्पीकर मिली। मिजोरम में सबसे कम उम्र की विधायक बैरिल वन्नेइहसांगी एक दिन के लिए विधानसभा स्पीकर बनाई गईं।
- भारत
- 2 min read

मिजोरम को पहली महिला विधानसभा स्पीकर मिली। इसके साथ ही मिजोरम ने इतिहास कायम किया है। मिजोरम में सबसे कम उम्र की विधायक बैरिल वन्नेइहसांगी एक दिन के लिए विधानसभा स्पीकर बनाई गईं। ऐसा मिजोरम के इतिहास में पहली बार हुआ है जब यहां के विधानसभा की स्पीकर कोई महिला बनी है। बैरिल को एक दिन के लिए मिजोरम विधानसभा का स्पीकर बनाया गया और उन्होंने अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठकर सदन की कार्यवाही शुरू की।
8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस मौके पर बैरिल को स्पीकर बनाया गया। उन्होंने बखूबी स्पीकर की जिम्मेदारी को निभाते हुए सदन की कार्यवाही को अंजाम तक पहुंचाया। मिजोरम के मुख्यमंत्री ने भी बरेली की खूब तारीफ की। इस मौके पर उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट भी शेयर किया।
मिजोरम के सीएम ने शेयर किया पोस्ट
मिजोरम के मुख्यमंत्री ने इस बात को सोशल मीडिया पर शेयर कर लिखा, "आज का दिन मिजोरम विधानसभा के लिए एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक मील का पत्थर है क्योंकि विधायक सुश्री बेरिल वन्नेइहसांगी ने सत्र का नियंत्रण संभाला और ऐसा करने वाली वह पहली महिला बनीं। यह क्षण शासन में लैंगिक समावेशिता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम को रेखांकित करता है।"
2023 में चुनी गई पहली महिला विधायक
2023 में हुए विधानसभा चुनाव में मिजोरम को पहली महिला विधायक मिली। इस चुनाव में 3 महिला विधायक ने चुनाव जीती, जिनमें से दो जेडपीएम और एक मिजो नेशनल फ्रंट पार्टी की टिकट पर मैदान में उतरी थीं। इससे पहले 2019 के लोकसभा चुनाव में मिजोरम में केवल एक लोकसभा सीट से महिला उम्मीदवार चुनावी रण में उतरीं थीं।
Advertisement
2017 में पहली बार मिजोरम को मिली पहली महिला मंत्री
इससे पहले 2017 में मिजोरम को पहली बार कोई महिला मंत्री मिली। मिजोरम की कांग्रेस सरकार ने पहली बार किसी महिला को राज्य मंत्री के तौर पर कैबिनेट में शामिल किया। लालावम्पुई चावंगथु को मिजोरम की पहली मंत्री बनाया गया था। इसके बाद 2023 के विधानसभा चुनाव के बादज ZPM ने 61 साल की लालरिनपुई को मंत्री बनाया और कैबिनेट रैंक भी दिया।
इसे भी पढ़ें: बस कुछ दिनों का इंतजार, भारत की पहली अंडरवाटर मेट्रो सर्विस आम लोगों के लिए जल्द होगी शुरू
Advertisement
Published By : Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड 10 March 2024 at 07:28 IST