बस कुछ दिनों का इंतजार, भारत की पहली अंडरवाटर मेट्रो सर्विस आम लोगों के लिए जल्द होगी शुरू
हुगली नदी पर बने भारत की पहली अंडरवाटर मेट्रो सर्विस हावड़ा मैदान-एस्प्लेनेड आम लोगों के लिए 15 मार्च से शुरू होने जा रही है।
- भारत
- 2 min read

कोलकाता के हुगली नदी पर बने भारत की पहली अंडरवाटर मेट्रो सर्विस हावड़ा मैदान-एस्प्लेनेड आम लोगों के लिए 15 मार्च से शुरू होने जा रही है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने बंगाल यात्रा के दौरान 6 मार्च को भारत की पहली अंडरवाटर मेट्रो सर्विस का उद्घाटन किया था। कोलकाता मेट्रो की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार पहली मेट्रो सुबह 7 बजे हावड़ा से एस्प्लेनेड के बीच शुरू होगी।
पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में अपनी रैली को संबोधित करने के दौरान भारत की पहली अंडरवाटर मेट्रो को हरी झंडी दिखाई थी। इस दौरान स्कूली छात्रों के साथ पीएम मोदी ने मेट्रो में सफर किया। मेट्रो में सफर के दौरान स्कूली स्टूडेंट्स के साथ पीएम मोदी संवाद करते हुए भी नजर आए थे।
बता दें, जो अंडर वाटर सर्विस शुरू की जा रही है, उसका सुरंग ईस्ट-वेस्ट मेट्रो कॉरिडोर परियोजना का एक हिस्सा है जो सेक्टर पांच से शुरू होती है और वर्तमान में सियालदह में समाप्त होती है। मेट्रो रेल के मुताबिक इस कॉरिडोर की पहचान 1971 में शहर के मास्टर प्लान में की गई थी।
पानी के नीचे रफ्तार पकड़ेगी मेट्रो
दो स्टेशनों- हावड़ा मैदान और एस्प्लेनेड के बीच सुरंग की कुल लंबाई 4.8 किलोमीटर है। इसमें, 1.2 किमी सुरंग हुगली नदी में 30 मीटर नीचे है, जो इसे ‘किसी भी बड़ी नदी के नीचे देश की पहली परिवहन सुरंग’ बनाती है। इसके अलावा हावड़ा मेट्रो स्टेशन, देश का सबसे गहरा स्टेशन भी होगा।
Advertisement
यह सुरंग ईस्ट-वेस्ट मेट्रो कॉरिडोर परियोजना का एक हिस्सा है जो सेक्टर पांच से शुरू होती है और वर्तमान में सियालदह में समाप्त होती है। मेट्रो रेल के मुताबिक इस कॉरिडोर की पहचान 1971 में शहर के मास्टर प्लान में की गई थी। मेट्रो रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कौशिक मित्रा ने कहा, ‘‘हावड़ा और कोलकाता, पश्चिम बंगाल के दो सदियों पुराने ऐतिहासिक शहर हैं और यह सुरंग हुगली नदी के नीचे से इन दोनों शहरों को जोड़ेगी।’’
इसे भी पढ़ें: Elvish Yadav: यूट्यूबर एल्विश यादव को मारपीट मामले में मिला नोटिस, गुरुग्राम में FIR दर्ज