आकाश आनंद पर मायावती का ताबड़तोड़ एक्शन, सभी पदों से हटाने के बाद अब पार्टी से भी किया निष्कासित कहा- ससुर के प्रभाव में...

मायावती ने भतीजे आकाश आनंद पर बड़ा एक्शन लेते हुए पहले तो महत्वपूर्ण पदों से उनकी छुट्टी की और अब उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
BSP Chief Mayawati and Akash Anand
BSP Chief Mayawati and Akash Anand | Image: PTI/File

BREAKING: बसपा प्रमुख मायावती ( Mayawati ) ने भतीजे आकाश आनंद (Akash Anand) पर बड़ा एक्शन लेते हुए पहले तो महत्वपूर्ण पदों से उनकी छुट्टी की और अब उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

मायावती ने सोशल मीडिया के जरिए कहा, बीएसपी की आल-इण्डिया की बैठक में कल आकाश आनन्द को पार्टी हित से अधिक पार्टी से निष्कासित अपने ससुर अशोक सिद्धार्थ के प्रभाव में लगातार बने रहने के कारण नेशनल कोआर्डिनेटर सहित सभी जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया गया था, जिसका उसे पश्चताप करके अपनी परिपक्वता दिखानी थी। लेकिन इसके विपरीत आकाश ने जो अपनी लम्बी-चौड़ी प्रतिक्रिया दी है वह उसके पछतावे व राजनीतिक मैच्युरिटी का नहीं बल्कि उसके ससुर के ही प्रभाव वाला ज्यादातर स्वार्थी, अहंकारी व गैर-मिशनरी है, जिससे बचने की सलाह मैं पार्टी के ऐसे सभी लोगों को देने के साथ दण्डित भी करती रही हूं।

मायावती ने आकाश आनंद के BSP से निष्कासित किया

मायावती ने कहा कि अतः परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर के आत्म-सम्मान व स्वाभिमान मूवमेन्ट के हित में तथा मान्यवर कांशीराम की अनुशासन की परम्परा को निभाते हुए आकाश आनन्द को, उनके ससुर की तरह, पार्टी व मूवमेन्ट के हित, में पार्टी से निष्कासित किया जाता है।

Advertisement

मायावती ने आकाश आनंद को सभी पदों से हटाया

इससे पहले कल (02-03-2025) मायावती ने अपने भतीजे, जिन्हें कुछ समय पहले अपने उत्तराधिकारी के तौर पर पेश किया था, उन्हें पार्टी के ही सभी पदों से हटा दिया। अब आकाश आनंद बसपा में किसी भी पद पर नहीं रहेंगे। इसके साथ ही मायावती ने अपने भाई आनंद कुमार को राष्ट्रीय समन्वयक नियुक्त किया है।

Advertisement

बहुजन समाज पार्टी में आकाश आनंद राष्ट्रीय सचिव के पद पर थे। आकाश आनंद बसपा में मायावती के बाद प्रबल राजनीतिक उत्तराधिकारी माने जाते रहे हैं। हालांकि रविवार को मायावती ने बड़ा फैसला लिया, जिसमें आकाश आनंद को पार्टी के सभी पदों से हटाने का फरमान था। मायावती ने फैसले को पार्टी के हित में बताया। लखनऊ में बसपा के सभी पदाधिकारियों के साथ बैठक के बाद मायावती ने आकाश आनंद को हटाने का आदेश जारी किया।

इसे भी पढ़ें: बसपा चीफ मायावती का सबसे बड़ा एक्शन, अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी के सभी पदों से हटाया

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड