आज सड़कों पर उतरेंगी ममता बनर्जी, कोलकाता में प्रदर्शन, TMC का दावा- नहीं मिली पुलिस से अनुमति; पूर्व CM बोलीं- मैं दिल्ली जाकर...
Mamata Banerjee Protest in Kolkata: अभिषेक बनर्जी और कल्याण बनर्जी पर हमले को लेकर आज ममता बनर्जी कोलकाता में प्रदर्शन करने वाली हैं। हालांकि TMC का दावा है कि इसके लिए उन्हें पुलिस से इजाजत नहीं मिली है। ममता ने साफ किया कि पार्टी अपना कार्यक्रम रद्द नहीं करेगी।
- भारत
- 2 min read

West Bengal news: पश्चिम बंगाल चुनाव में हार के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा। पार्टी के कई बड़े नेता लगातार बगावती तेवर अपनाते नजर आ रहे हैं। इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बीजेपी पर उनकी पार्टी को तोड़ने का आरोप लगाया। साथ ही, उन्होंने आज (2 जून) को कोलकाता में विरोध प्रदर्शन करने की भी बात कही। ममता ने यह भी बताया कि उन्हें इस प्रदर्शन के लिए पुलिस से अनुमति नहीं मिली है।
अपना कार्यक्रम रद्द नहीं करेंगे- ममता
सोमवार को TMC प्रमुख ने अभिषेक बनर्जी और कल्याण बनर्जी पर हमले को लेकर ये विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया था। ये प्रोटेस्ट रानी रासमणि एवेन्यू में होने था, जहां पर मंच बनाने के लिए सामान लाया गया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने इसे हटवा दिया है। ममता ने साफ कर दिया है कि पार्टी अपना कार्यक्रम रद्द नहीं करेगी।
ममता ने कहा कि TMC ने पहले ही तय कर लिया था कि 2 जून को प्रदर्शन होगा, लेकिन पुलिस जगह बदलने को कह रही है। अब ऐसा नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि वो प्रदर्शन तब भी करेंगी। अगर उन्हें बीच में रोक दिया तो वहीं बैठ जाएंगी। इसके लिए चाहे उन्हें गिरफ्तार ही क्यों न होना पड़े।
‘…तो अकेले दिल्ली में धरना दूंगी’
इतना ही नहीं पूर्व मुख्यमंत्री ने चेतावनी देते हुए यह भी कहा कि अगर उन्हें प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी गई, तो वो अकेली दिल्ली में धरना देंगीं।
Advertisement
ममता ने इसे राजनीति से प्रेरित बताया। उन्होंने यह भी दावा किया कि टीएमसी और भी ज्यादा मजबूत होगी। आप कुछ विधायकों और सांसदों को डरा-धमकाकर या रिश्वत देकर TMC को कमजोर नहीं कर सकते।
ममता बनर्जी ने दी चेतावनी
उन्होंने विधायकों को टीएमसी तोड़ने के लिए धमकी देने का भी आरोप लगाया। उन्होंने आगे यह भी कहा कि पुलिस का काम जनता की रक्षा करना है। मुझे पुलिस को देखकर शर्म आती है। मेरी भी सुरक्षा हटा ली गई है। आप लोगों ने मेरे साथ खेल खेला है, मैं इससे बड़ा खेल खेलूंगी, थोड़ा इंतजार कीजिए।