'ममता बनर्जी तानाशाह बन गई हैं...' BJP नेता पर फायरिंग से भड़के गिरिराज सिंह का TMC सरकार पर निशाना

महिला डॉक्टर की रेप के बाद हत्या के बाद से जारी बवाल के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की भड़काऊ बयानबाजी पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंहे ने निशाना साधा है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Mamta Banejee & Giriraj Singh
Mamta Banejee & Giriraj Singh | Image: PTI

Kolkata: पश्चिम बंगाल में महिला डॉक्टर की रेप के बाद हत्या के बाद से जारी बवाल के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की भड़काऊ बयानबाजी पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंहे ने निशाना साधा है।

गिरिराज सिंह ने कहा कि ममता बनर्जी तानाशाह के रूप में हैं। पूरी दुनिया में एक तानाशाह किंग जोंग था, एक तानाशाह ये बन गईं हैं। इनके खिलाफ छात्रों ने आंदोलन किया, आज बंद हुआ, इनके गुंडों ने पुलिस संरक्षण में गोली चलाई और उल्टा चोर कोतवाल को डांटे ? ममता बनर्जी बीजेपी पर आरोप लगा रही है।

ये गुंडा की सरगना वाली सरकार है- गिरिराज सिंह

केंद्रीय मंत्री ने ममता सरकार पर हमलावर होते हुए कहा कि ये गुंडा की सरगना वाली सरकार है। बंगाल की बेटी के साथ रेप, संजय रॉय, ये भी इनका कार्यकर्ता ही था। अभी इसमें कई रसूखदार के नाम खुलेंगे। बंगाल के हालात पर राष्ट्रपति भी कह रही हैं, लोकतंत्र भी खत्म हो चुका है। लोगों ने कहना शुरू कर दिया है, सीबीआई खाली हाथ नहीं लौटेगी।

Advertisement

अगर बंगाल जला तो दिल्ली भी जलेगी- ममता बनर्जी

आरजी कर अस्पताल में 31 वर्षीय डॉक्टर के साथ रेप और हत्या को लेकर आलोचना का सामना कर रही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने डर फैलाने की कोशिश करते हुए चेतावनी दी है कि अगर पश्चिम बंगाल में अशांति जारी रही तो परिणाम भुगतने होंगे। बनर्जी ने तृणमूल कांग्रेस की छात्र शाखा के स्थापना दिवस के अवसर पर एक सार्वजनिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, "अगर आप बंगाल को जलाते हैं, तो उत्तर पूर्व, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा और अन्य राज्यों को भी आग का सामना करना पड़ेगा।"

Advertisement

ममता बनर्जी ने आगे कहा, “कुछ लोग सोच रहे हैं, यह बांग्लादेश है। कृपया याद रखें, मुझे बांग्लादेश से प्यार है, वे हमारी तरह ही बोलते हैं और उनकी संस्कृति हमारी तरह ही है, लेकिन याद रखें, बांग्लादेश एक अलग राष्ट्र है और भारत एक अलग राष्ट्र है।"

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने कहा, "आप यहां आग भड़काने के लिए अपनी पार्टी का इस्तेमाल कर रहे हैं। याद रखें, अगर आप बंगाल जलाएंगे तो असम, उत्तर-पूर्व, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा और दिल्ली भी जलेंगे! हम आपकी कुर्सी गिरा देंगे।"

इसे भी पढ़ें: 'अगर बंगाल जला तो दिल्ली भी जलेगी', कोलकाता रेप-मर्डर मामले को लेकर CM ममता ने ये क्या कह दिया?

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड