'पहलगाम आतंकी हमले से 3 दिन पहले PM मोदी को खुफिया रिपोर्ट...', अब मल्लिकार्जुन खरगे ने लगाया केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप

पहलगाम आतंकी हमले पर कांग्रेस की ओर से सियासत जारी है। अब कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी पर गंभीर आरोप लगाया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
PM Modi & Kharge
मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी पर लगाया गंभीर आरोप | Image: ANI

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले (Pahalgam Terror Attack) को लेकर पूरे देश में आक्रोश का माहौल है। देश की जनता केंद्र की मोदी सरकार से इस हमले का बदला चाहती है। इधर भारत की पाकिस्तान ( Pakistan ) पर डिप्लोमैटिक स्ट्राइक के बाद अब सैन्य कार्रवाई की तैयारी पूरी हो चुकी है। सेना कभी भी कोई बड़ा कदम उठा सकती है। देश की जनता सरकार के साथ एकजुट होकर खड़ी है। मगर विपक्ष ऐसे संवेदनशील मुद्दों पर भी सियासत करने से पीछे नहीं है। अब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी पर गंभीर आरोप लगाया है।


पहलगाम आतंकी हमले के बाद पहले तो विपक्ष एक सुर में कह रहा था कि इस मुद्दे पर हम केंद्र सरकार के साथ खड़े हैं। बीते दिनों कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ( Rahul Gandhi ) और अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर ये अनुरोध किया था कि पहलगाम आतंकी हमले को लेकर संसद के दोनों सदनों का विशेष सत्र बुलाया जाए। मगर कुछ दिन बात ही इस आतंकी हमले को लेकर सियासत शुरू हो गई। अब मल्लिकार्जुन खरगे ने आरोप लगाया है कि उन्हें पहले से इस आतंकी हमले के जानकारी थी।

खरगे ने PM मोदी पर लगाया गंभीर आरोप

झारखंड के रांची में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, "2 तारीख को बहुत बड़ा आतंकी हमला हुआ। 26 बेगुनाह लोग मारे गए और सरकार ने माना इंटेलिजेंस फेलियर है और उसको वे सुधारेंगे। अगर उन्हें यह पता है, तो उन्होंने अच्छी व्यवस्था क्यों नहीं की?मुझे जानकारी मिली है कि हमले से 3 दिन पहले, पीएम मोदी को एक खुफिया रिपोर्ट भेजी गई थी और इसलिए उन्होंने कश्मीर जाने का अपना कार्यक्रम रद्द कर दिया, मैंने यह एक अखबार में भी पढ़ा।

अजय राय ने की थी राफेल पर टिप्णणी

खरगे ने आगे पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा कि जब इंटेलिजेंस की ओर ये रिपोर्ट दी गई कि आपका कश्मीर जाना अभी मुनासिब नहीं है तो ये जानकारी   आपने आगे क्यों नहीं बढ़ाई। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने जानकारी होते हुए भी वहां की पुलिस को सीमा पर तैनात सुरक्षाबलों को क्यों अलर्ट नहीं किया? मेरा यह सवाल है। इससे पहले उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने लड़ाकू विमान राफेल को लेकर विवादित टिप्पणी की थी और उस नींबू मिर्ची लटाकर केंद्र सरकार पर हमला बोला था। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: जब अंदर से हिंदू नहीं तो बाहर से कैसे...,राहुल गांधी पर बरसे शंकराचार्य

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड