अपडेटेड 16 January 2026 at 10:30 IST

BMC Election Results : BMC समेत सभी 29 नगर निगमों के चुनावी नतीजों पर सबकी निगाहें, जानें क्या है बहुमत का आंकड़ा? पढ़ें पूरी लिस्ट

Maharashtra Municipal Corporation Results : महाराष्ट्र में BMC सहित 29 नगर निगमों की मतगणना जो रही है। शुरुआती रुझानों में महायुति आगे। ये नतीजे 2029 विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल माने जा रहे हैं।

Follow : Google News Icon  
majority figure in all 29 Maharashtra municipal corporations including BMC
BMC समेत सभी 29 नगर निगमों के चुनावी नतीजों पर सबकी निगाहें | Image: ANI, Social Media

Maharashtra Municipal Corporation Results: महाराष्ट्र की राजनीति के लिए 'मिनी विधानसभा' कहे जाने वाले 29 महानगरपालिकाओं के चुनावी दंगल का आज निर्णायक दिन है। आज BMC समेत 29 सीटों के नतीजे आएंगे, ये चुनाव न केवल स्थानीय निकायों के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि राज्य की सत्तासीन महायुति और विपक्षी महाविकास अघाड़ी के लिए अपनी जमीनी पकड़ साबित करने का लिटमस टेस्ट भी माना जा रहा है।

देश के सबसे अमीर नगर निकाय, BMC के नतीजों पर न केवल महाराष्ट्र बल्कि पूरे देश की नजर है। पिछले दो दशकों से अधिक समय से यहां शिवसेना का दबदबा रहा है, लेकिन पार्टी में फूट के बाद यह पहली बार है जब मतदाताओं ने उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व के बीच अपना फैसला सुनाया है। उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के साथ आने से मुकाबला दिलचस्प हो गया है। 20 साल बाद पहली बार चुनाव में दोनों भाई एक साथ हैं।

BMC और अन्य नगर निगमों में बहुमत का आंकड़ा

आज आने वाले नतीजे 2029 के विधानसभा चुनाव के लिए भी एक तरह का सेमीफाइनल माने जा रहे थे। प्रत्येक नगर निगम में बहुमत हासिल करने के लिए कुल सीटों का आधे से एक अधिक संख्या चाहिए। BMC समेत सभी 29 नगर निगमों में कितनी-कितनी सीटें पाकर बहुमत मिलेगा? यहां देखें पूरी लिस्ट।

  • BMC (मुंबई) : कुल 227 सीटें, बहुमत के लिए 114 सीटें
  • PMC (पुणे) : कुल 165 सीटें, बहुमत 83
  • NMC (नागपुर) : कुल 151 सीटें, बहुमत 76
  • TMC (ठाणे) : कुल 131 सीटें, बहुमत 66
  • PCMC (पिंपरी-चिंचवड़) : कुल 128 सीटें, बहुमत 65
  • NMMC (नवी मुंबई) : कुल 111 सीटें, बहुमत 56
  • KDMC (कल्याण-डोंबिवली) : कुल 122 सीटें, बहुमत 62
  • VVMC (वसई-विरार) : कुल 115 सीटें, बहुमत 58
  • MBMC (मीरा-भायंदर) : कुल 95 सीटें, बहुमत 48
  • BNMC (भिवंडी-निजामपुर) : कुल 90 सीटें, बहुमत 46

इसी तरह अन्य नगर निगम जैसे नासिक (122 सीटें, बहुमत 62), सोलापुर (102 सीटें, बहुमत 52), कोल्हापुर (81 सीटें, बहुमत 41), संभाजीनगर (115 सीटें, बहुमत 58), अमरावती (87 सीटें, बहुमत 44), अकोला (80 सीटें, बहुमत 41) में भी बहुमत का अपना अलग आंकड़ा है। कुल मिलाकर राज्य के 29 नगर निगमों में लगभग 2,869 वार्ड सीटें थीं, जिन पर 15,908 से अधिक उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे थे।

Advertisement

चुनाव का महत्व

ये चुनाव ठाकरे परिवार के लिए खास तौर पर अहम थे, क्योंकि शिवसेना के विभाजन के बाद उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे ने एक साथ आकर महायुति (बीजेपी-शिंदे शिवसेना) को चुनौती दी थी। BMC पर दशकों से शिवसेना का कब्जा रहा है, लेकिन इस बार महायुति गठबंधन ने जोरदार दावेदारी की।

मुंबई से लेकर नागपुर, पुणे, नासिक, ठाणे और अन्य छोटे-बड़े शहरों तक इन चुनावों के नतीजे महाराष्ट्र की शहरी राजनीति की दिशा तय करने वाले हैं। BMC जैसे महानगर में बहुमत का आंकड़ा 114 है, और जो भी गठबंधन इसे पार करेगा, वह मुंबई के विकास और बजट (74,000 करोड़ से अधिक) पर सीधा नियंत्रण पाएगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें: थोड़ी देर में आएगा महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव का पहला रुझान, पुणे में पवार परिवार और मुंबई में ठाकरे परिवार की परीक्षा, Exit Polls ने BJP-शिंदे को क्लीन स्वीप

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 16 January 2026 at 10:30 IST