थोड़ी देर में आएगा महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव का पहला रुझान, पुणे में पवार परिवार और मुंबई में ठाकरे परिवार की परीक्षा, Exit Polls ने BJP-शिंदे को क्लीन स्वीप
BMC चुनाव के नतीजे आज, गुरुवार को घोषित किए जाएंगे। सुबह 10 बजे से सभी निगमों में मतगणना का काम शुरू हो जाएगा। पुणे में पवार परिवार और मुंबई में ठाकरे परिवार के लिए आज परीक्षा की घड़ी है।
- चुनाव न्यूज़
- 3 min read

महाराष्ट्र में मुंबई सहित 29 नगर निगमों के चुनावों की मतदान प्रक्रिया कल, 15 जनवरी को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गए। अब नतीजों की बारी है। BMC चुनाव के नतीजे आज, गुरुवार को घोषित किए जाएंगे। सुबह 10 बजे से सभी निगमों में मतगणना शुरू होगी, जिसके नतीजे दोपहर और शाम तक आने की उम्मीद है।
BMC चुनाव 2026 की मतगणना सुबह 10 बजे से 23 अलग-अलग वार्डों में बनाए गए काउंटिंग रूम में शुरू हो जाएगी। काउंटिग शुरू होने के कुछ देर बाद पहला रुझान भी आएगा। 15 हजार 931 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज वोटों की गिनती से होगा। मतगणना के लिए 23 रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। प्रत्येक केंद्र पर एक रिटर्निंग अधिकारी की देखरेख में गिनती होगी।
मतदान केंद्र पर भारी सुरक्षाबल तैनात
मुंबई और पुणे, जो महाराष्ट्र के दो प्रमुख शहरी केंद्र हैं, उनके अलावा नागपुर, ठाणे, नवी मुंबई, नासिक और पिंपरी-चिंचवाड़ भी शामिल हैं। इन सभी मतगणना केंद्रों पर भारी सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। पुणे, DCP विशाल गायकवाड ने कहा, पिंपरी-चिंचवड़ कॉर्पोरेशन के वार्ड D में वोटों की गिनती शुरू होने वाली है। 7-8 अधिकारी, एक प्लाटून फोर्स, 100 पुलिसकर्मी और होम गार्ड तैनात किए गए हैं। उचित इंतजाम किए गए हैं।
पुणे में पवार परिवार, मुंबई में ठाकरे परिवार की परीक्षा
एग्जिट पोल ने मुंबई में देश की सबसे बड़ी सिविक बॉडी, बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (BMC) में बीजेपी-एकनाथ शिंदे गठबंधन के लिए बड़ी जीत का अनुमान लगाया है, वहीं महाराष्ट्र के इन अहम लोकल बॉडी चुनावों के नतीजे मुंबई में ठाकरे भाइयों, उद्धव और राज, और पुणे में पवार परिवार, चाचा शरद पवार और उनके भतीजे अजीत पवार के लिए भी असली परीक्षा होंगे।
Advertisement
महायुति और ठाकरे भाईयों के बीच हुए गठबंधन के बीच यह चुनाव राजनीतिक प्रतिष्ठा और भविष्य की दिशा तय करने वाला माना जा रहा है। महायुति के गठबंधन पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रिपब्लिक को दिए एक खास इंटरव्यू में कहा था कि महायुति ने ज्यादातर जगहों पर गठबंधन बनाने की कोशिश की है, लेकिन कई इलाकों में यह संभव नहीं हो पाया, क्योंकि स्थानीय कार्यकर्ता अपना दबदबा छोड़ने को तैयार नहीं थे, खासकर इसलिए क्योंकि स्थानीय निकाय चुनाव लंबे अंतराल के बाद हो रहे हैं।
एग्जिट पोल ने किसे बनाया विजेता
ज्यादातर एग्जिट पोल के अनुमानों ने मुंबई में बीजेपी-शिवसेना गठबंधन को विजेता घोषित किया है। ठाकरे भाई दूसरे नंबर पर रह सकता है, जबकि कांग्रेस को फिर से निराशा हाथ लगते नजर आ रही है। एक्सिस माई इंडिया ने बीजेपी-शिवसेना गठबंधन को 131-151 सीटें; शिवसेना (UBT)-MNS-NCP (SP) गठबंधन को 58-68 सीटें; कांग्रेस-वंचित बहुजन अघाड़ी (VBA)-राष्ट्रीय समाज पक्ष (RSP) गठबंधन को 12-16 सीटें; और अन्य पार्टियों या निर्दलीय उम्मीदवारों को 6-12 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है।