अपडेटेड 29 November 2024 at 23:10 IST

Maharashtra: अमित शाह के साथ मीटिंग... BJP सीएम के लिए शिंदे तैयार फिर महायुति में कहां फंसा पेच?

Maharashtra CM: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत हासिल करने के बाद महायुति में मुख्यमंत्री के नाम पर मंथन जारी है।

Follow : Google News Icon  
Maharashtra: Shinde ready for BJP CM then where is problem in Mahayuti?
Maharashtra: Shinde ready for BJP CM then where is problem in Mahayuti? | Image: Social Media

Maharashtra CM: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत हासिल करने के बाद महायुति में मुख्यमंत्री के नाम पर मंथन जारी है। 23 नवंबर को चुनाव नतीजों के बाद से ही महाराष्ट्र की जनता नए मुख्यमंत्री का इंतजार कर रही है लेकिन 6 दिनों के बाद भी मुख्यमंत्री के नाम पर सस्पेंस बरकरार है। राज्य के सीएम पद की रेस में देवेंद्र फडणवीस का नाम सबसे आगे चल रहा है।

गुरुवार रात दिल्ली में महायुति के नेताओं की गृहमंत्री अमित शाह से साथ करीब 3 घंटे चली बैठक के बाद भी नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान नहीं हो सका है। इस बैठक में देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे, अजित पवार के अलावा बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहे। अमित शाह से बैठक के बाद तीनों नेता महाराष्ट्र के लिए रवाना हो गए।

देवेंद्र फडणवीस के नाम पर बनेगी सहमति?

महाराष्ट्र में नए मुख्यमंत्री के तौर पर देवेंद्र फडणवीस का नाम सबसे आगे चल रहा है। बीजेपी राज्य में 132 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी है, इस लिहाज से भाजपा के नेता मुख्यमंत्री पद पर दावा मजबूत कर रहे हैं। बीजेपी के मुख्यमंत्री के लिए अजित पवार ने सहमति व्यक्त कर दी है, वहीं एकनाथ शिंदे ने भी बयान जारी कर कहा कि मेरी पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से बात हुई है, वो मुख्यमंत्री पद के लिए जो फैसला लेंगे वो हमें स्वीकार है। अब सवाल ये है कि जब एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने बीजेपी के मुख्यमंत्री के लिए सहमति दे दी है तो आखिर पेच फंस कहा रहा है?

Advertisement

महाराष्ट्र में ब्राह्मण-मराठा समीकरण पर नजर

महाराष्ट्र में बीजेपी की ओर से देवेंद्र फडणवीस का नाम करीब-करीब तय माना जा रहा है। इसी बीच सियासी गलियारों में खबरें चल रही हैं कि बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व महाराष्ट्र में ब्राह्मण-मराठा समीकरण पर भी विचार कर रहा है। राज्य में एक सीएम और दो डिप्टी सीएम के नाम पर मंथन चल रहा है। चूंकि देवेंद्र फडणवीस ब्राह्मण हैं और एकनाथ शिंदे और अजित पवार दोनों ही मराठा चेहरा हैं ऐसे में क्या देवेंद्र फडणवीस के डिप्टी दो मराठा चेहरों को डिप्टी सीएम बनाकर मराठा समीकरण को साधना भी बीजेपी के लिए चुनौती साबित हो सकती है।

Advertisement

दिल्ली जाना नहीं चाहते हैं एकनाथ शिंदे

हाल ही में जब महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से केंद्र में मंत्री बनने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि मुझे महाराष्ट्र में ही रहने दो। अभी बहुत काम करना है। ऐसे में सवाल उठता है कि जब शिंदे दिल्ली जाने को तैयार नहीं है तो क्या महाराष्ट्र में फडणवीस के डिप्टी के तौर पर काम करेंगे? 
  
एक सीएम, दो डिप्टी सीएम पर भी चर्चा

महाराष्ट्र में एक सीएम और दो डिप्टी सीएम के फॉर्मूले की भी सुगबुहाट चल रही है। अगर ऐसा होता है तो पहली बार नहीं होगा क्योंकि मौजूदा महायुति सरकार में एक मुख्यमंत्री और दो उपमुख्यमंत्री काम कर रहे हैं। हां इस बार सीएम एकनाथ शिंदे होंगे या देवेंद्र फडणवीस ये तो एक-दो दिन में पता चलेगा। बहरहाल मुख्यमंत्री बीजेपी से हो, शिवसेना से हो या फिर एनसीपी से, जनता ने महायुति को मेंडेट दिया है वह अपने आप में ऐतिहासिक है।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति की प्रचंड जीत

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव महायुति को प्रचंड जीत हासिल हुई है। 288 सीटों वाली विधानसभा में महायुति 233 सीटों पर जीतकर सरकार बनाने जा रही है। वहीं इंडिया गठबंधन को 49 सीट पर ही सफलता हाथ लगी है। अन्य के खाते में 6 सीटें आई हैं। महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी लगातार तीसरी बार सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। 149 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली भाजपा ने 132 सीटों पर जीत हासिल की है। शिवसेना (शिंदे) ने 57 तो एनसीपी को 41 सीटों पर जीत मिली है। इंडिया गंठबंधन  की तीनों ही पार्टियों के हाथ निराशा लगी है। शिवसेना यूबीटी- 20, कांग्रेस- 16 और एनसीपी (एसपी) को 10 सीट मिली हैं। समाजवादी पार्टी को 2 सीट पर जीत मिली है।

इसे भी पढ़ें: 'महाराष्ट्र में सिर्फ भगवा ही चलेगा फतवा नहीं...', ऐतिहासिक जीत के बाद नितेश राणे का बड़ा बयान

Published By : Deepak Gupta

पब्लिश्ड 29 November 2024 at 23:10 IST