'महाराष्ट्र में सिर्फ भगवा ही चलेगा फतवा नहीं...', ऐतिहासिक जीत के बाद नितेश राणे का बड़ा बयान

महाराष्ट्र में महायुति की ऐतिहासिक जीत के बाद बीजेपी नेता नितेश राणे का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि ये हिंदुत्व की जीत है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
'महाराष्ट्र में सिर्फ भगवा ही चलेगा फतवा नहीं...', ऐतिहासिक जीत के बाद नितेश राणे का बड़ा बयान
'भगवा ही चलेगा फतवा नहीं' | Image: 'भगवा ही चलेगा फतवा नहीं'

Maharashtra Results: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति की ऐतिहासिक जीत ने हर किसी को चौंका दिया। महाराष्ट्र की जनता ने प्रचंड बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन के राज्य में एक बार फिर सरकार बनाने का मौका दिया है। बीजेपी की महाराष्ट्र में बड़ी जीत हुई है। पार्टी की जीत से बीजेपी नेता गदगद हैं।

महाराष्ट्र में महायुति की ऐतिहासिक जीत के बाद बीजेपी नेता नितेश राणे (Nitish Rane) का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि ये हिंदुत्व की जीत है। हमारे महाराष्ट्र के हिंदू समाज ने जवाब दे दिया है कि हमारे महाराष्ट्र में सिर्फ भगवा ही चलेगा फतवा नहीं चलेगा। ये जनादेश लव जिहाद, लैंड जिहाद और इस्लामीकरण के खिलाफ मिला है।

महाराष्ट्र में केवल भगवाधारियों का ही राज्य चलेगा- नितेश राणे

महाराष्ट्र के हिंदू समाज ने सीधा संदेश दिया है कि मस्जिदों में 5 बार बजने वाले लाउड स्पीकर बंद हो जाने चाहिए। सब जगहों पर जो हरी चादर डालने का कार्यक्रम शुरू हुआ था उसके खिलाफ हमें जनादेश मिला है। अभी महाराष्ट्र में केवल भगवाधारियों का ही राज्य चलेगा, इसी तरह का जनादेश मिलने की वजह से आने वाले दिनों में उसी तरह की सरकार दिखेगी।

Advertisement

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति की प्रचंड जीत

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव महायुति को प्रचंड जीत हासिल हुई है। 288 सीटों वाली विधानसभा में महायुति 233 सीटों पर जीतकर सरकार बनाने जा रही है। वहीं इंडिया गठबंधन को 49 सीट पर ही सफलता हाथ लगी है। अन्य के खाते में 6 सीटें आई हैं। महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी लगातार तीसरी बार सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। 149 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली भाजपा ने 132 सीटों पर जीत हासिल की है। शिवसेना (शिंदे) ने 57 तो एनसीपी को 41 सीटों पर जीत मिली है। इंडिया गंठबंधन  की तीनों ही पार्टियों के हाथ निराशा लगी है। शिवसेना यूबीटी- 20, कांग्रेस- 16 और एनसीपी (एसपी) को 10 सीट मिली हैं। समाजवादी पार्टी को 2 सीट पर जीत मिली है।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र में एनडीए की ऐतिहिसिक जीत पर पीएम मोदी ने जताया जनता का आभार, बोले- विकास की जीत!

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड