अपडेटेड 31 December 2023 at 07:24 IST
Maharashtra: दस्ताने बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 6 कर्मचारी जिंदा जले
Maharashtra Fire: महाराष्ट्र के संभाजीनगर में दस्ताने बनाने वाली फैक्ट्री में आग लग गई, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई।
- भारत
- 2 min read

Maharashtra Fire: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर से एक बड़ी घटना सामने आई। जानकारी मिल रही है कि एक दस्ताने बनाने वाली फैक्ट्री में आग लग गई, जिसमें 6 लोगों की झुलसने से मौत हो गई। इससे पहले सूचना मिली थी कि फैक्ट्री के अंदर 5 लोग फंसे हुए हैं।
स्टोरी की खास बातें
- महाराष्ट्र में झुलसने से 6 लोगों की मौत
- घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया
- अब तक 4 लोगों की हुई है पहचान
महाराष्ट्र में झुलसने से 6 लोगों की मौत
रिपोर्ट्स के अनुसार, रविवार, 31 दिसंबर को दस्ताने बनाने वाली फैक्ट्री में आग लग गई। आनन-फानन में मौके पर दमकल की गाड़ियां भेजी गई और आग पर काबू पाया गया। घायलों को पास के ही सरकारी अस्पताल में भेज दिया गया है। जानकारी मिली कि आग पर काबू पाने में 2-3 दमकल की गाड़ियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
अब तक 4 लोगों की हुई पहचान
स्थानीय नागरिकों के मुताबिक, अभी तक 4 लोगों की पहचान हुई है। इनमें भुल्ला शेख, कौसर शेख, इकबाल शेख और मगरूफ शेख शामिल हैं। वहीं, जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक, आग लगने के समय सभी मजदूर सो रहे थे।
मजदूरों ने कहा- 'जिस वक्त आग लगी, फैक्ट्री के अंदर 10-15 लोग मौजूद थे। कई लोग अभी भी अंदर फंसे हुए हैं। पुलिस की टीम भी मौके पर मौजूद है।'
Advertisement
Published By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 31 December 2023 at 07:24 IST