Maharashtra: BJP ने कर लिया CM नाम फाइनल! फडणवीस-शिंदे-पवार करेंगे राज्यपाल से मुलाकात, फिर दावा पेश

Maharashtra: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री का नाम लगभग फाइनल हो गया है बस औपचारिक ऐलान होना बाकी है। सूत्रों की मानें तो CM पद देवेंद्र फडणवीस की ताजपोशी तय है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
 BJP finalized CM name in Maharashtra
BJP finalized CM name in Maharashtra | Image: X

Maharashtra: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री का नाम लगभग फाइनल हो गया है बस औपचारिक ऐलान होना बाकी है। सूत्रों की मानें तो भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) ने देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) का नाम ताजपोशी के लिए तय कर दिया है, कल ऑब्जर्वर की मौजूदगी में विधायक दल की बैठक में आधिकारिक ऐलान किया जाएगा।

बीजेपी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी विधायकों की मीटिंग में नेता चुनने के बाद एकनाथ शिंदे ( Eknath Shinde ), अजित पवार (Ajit Pawar) और देवेंद्र फडणवीस राज्यपाल से मिलने जायेंगे। बीजेपी के विधायक दल की बैठक के बाद बीजेपी अपने सहयोगी दलों के प्रमुख नेताओं के साथ उनके समर्थन पत्र लेकर जाएगी और सरकार बनाने का दावा करेगी। सभी महायुति के नेता कल दोपहर 3:30 बजे राज्यपाल से मिलेंगे और सरकार बनाने का दवा पेश करेंगे।

विधायक दल की बैठक में होगा मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान

बीजेपी नेता और पूर्व सीएम विजय रूपाणी मुंबई पहुंचे चुके हैं। उन्होंने कहा कि कल सबके साथ चर्चा करने के बाद फाइनल करेंगे। हमारी कार्यपद्धति है,हम लोकतांत्रिक प्रक्रिया से काम करते हैं। अगर सर्वसम्मति हो जाएगी तो एक ही प्रस्ताव होगा। ऑफिशियल (नाम) तो कल पता चलेगा। कल सबसे साथ बैठकर चर्चा करेंगे, पार्टी लोकतांत्रिक परंपरा से चलती है। विधायक दल की बैठक में सबकी राय लेंगे।

Advertisement

5 दिसंबर को आजाद मैदान में शपथ ग्रहण समारोह

महाराष्ट्र में महायुति सरकार के शपथ ग्रहण की तारीख सामने आ गई है। 5 दिसंबर को मुंबई के आजाद मैदान में शाम 5 बजे महायुति सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहेंगे।

Advertisement

शपथ ग्रहण समारोह की जानकारी महाराष्ट्र बीजेपी चीफ चन्द्रशेखर बावनकुले ने सोशल मीडिया के जरिए दी। उन्होंने लिखा, महाराष्ट्र में महायुति सरकार का शपथ ग्रहण समारोह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में गुरुवार, 5 दिसंबर, 2024 को शाम 5 बजे आजाद मैदान, मुंबई में आयोजित किया जाएगा।

शपथ ग्रहण में 70 से ज्यादा VIP और VVIP  

5 दिसंबर को शाम 5 बजे मुंबई के ऐतिहासिक आजाद मैदान में शपथ ग्रहण का कार्यक्रम होगा। जानकारी के अनुसार समारोह में 70 से ज्यादा VIP और VVIP  शामिल होंगे। इसमें प्रधानमंत्री नेरंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, BJP अध्यक्ष JP नड्डा,  केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सहित कैबिनेट के कई सहयोगियों को निमंत्रण किया गया है। साथ ही BJP शासित राज्य के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्री को भी न्योता भेजा गया है।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति की प्रचंड जीत

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति को प्रचंड जीत हासिल हुई है। 288 सीटों वाली विधानसभा में महायुति 233 सीटों पर जीतकर सरकार बनाने जा रही है। वहीं इंडिया गठबंधन को 49 सीट पर ही सफलता हाथ लगी है। अन्य के खाते में 6 सीटें आई हैं। महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी लगातार तीसरी बार सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। 149 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली भाजपा ने 132 सीटों पर जीत हासिल की है। शिवसेना (शिंदे) ने 57 तो एनसीपी को 41 सीटों पर जीत मिली है। इंडिया गंठबंधन  की तीनों ही पार्टियों के हाथ निराशा लगी है। शिवसेना यूबीटी- 20, कांग्रेस- 16 और एनसीपी (एसपी) को 10 सीट मिली हैं। समाजवादी पार्टी को 2 सीट पर जीत मिली है।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र CM शपथ ग्रहण में लगेगा साधु-संतों का मेला, देखें लिस्ट

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड