महाराष्ट्र CM शपथ ग्रहण में लगेगा साधु-संतों का मेला, बागेश्वर बाबा का नाम भी शामिल; देखें पूरी List

मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शामिल होने की भी संभावना है। इसके साथ ही 400 से अधिक साधु संतों को निमंत्रण भेजा गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Maharashtra CM swearing-in ceremony
महाराष्ट्र CM शपथ ग्रहण में लगेगा साधु-संतों का मेला | Image: ANI

Maharashtra CM Oath Ceremony: महाराष्ट्र में ‘महायुति’ गठबंधन की नई सरकार का 5 दिसंबर को शपथ ग्रहण समारोह होना है। जिसके लिए मुंबई के आजाद मैदान में तैयारियां पूरे जोर-शोर से जारी हैं। भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) नेता देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा है, लेकिन महायुति गठबंधन ने अभी तक किसी नाम की घोषणा नहीं की है। राज्य BJP विधायक दल की बैठक कल (4 दिसंबर) को होगी। इस शपथ ग्रहण समारोह में साधु-संतों का भी जमावड़ा देखने को मिलेगा।

मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शामिल होने की भी संभावना है। इसके साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, BJP शीर्ष नेतृत्व और कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। सूत्रों के मुताबिक समारोह में शामिल होने के लिए 400 से अधिक साधु संतों को निमंत्रण भेजा गया है। जिसमें

  • जगतगुरु नरेंद्राचार्य महाराज
  • गोविंद देव गिरि महाराज
  • महामंडलेशर स्वामी विश्वशवरानंद जी महाराज 
  • बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री
  • विश्व शांति केंद्र के संस्थापक जैन आचार्य लोकेश मुनि
  • महाराष्ट्र के सभी प्रमुख मंदिरों के मुख्य पुजारी को निमंत्रण 
  • काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी को निमंत्रण 
  • महाकाल मंदिर के मुख्य पुजारी को निमंत्रण
  • जनजाति समाज के संत 
  • इस्कॉन मंदिर के संत
  • सभा समाज के संत को निमंत्रण 
  • लबाना समाज के संत को निमंत्रण 
  • स्वामी नारायण मंदिर के संत
  • सभी हिन्दू जाति समाज के संत
  • बंजारा संत 
  • सिख संत 
  • बौद्ध भिक्षु 

आजाद मैदान में होने वाले इस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए 400 से अधिक साधु-संतों को निमंत्रण भेजा गया है। जिसमें सिख संत बाबा हरनाम सिंह का नाम भी शामिल है।

70 से ज्यादा VIP और VVIP  

5 दिसंबर को शाम 5 बजे मुंबई के ऐतिहासिक आजाद मैदान में शपथ ग्रहण का कार्यक्रम होगा। जानकारी के अनुसार समारोह में 70 से ज्यादा VIP और VVIP  शामिल होंगे। इसमें प्रधानमंत्री नेरंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, BJP अध्यक्ष JP नड्डा,  केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सहित कैबिनेट के कई सहयोगियों को निमंत्रण किया गया है। साथ ही BJP शासित राज्य के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्री को भी न्योता भेजा गया है।

Advertisement

महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीट पर 20 नवंबर को हुए चुनाव में शिवसेना, BJP और अजित पवार की राकांपा वाली महायुति ने 230 सीट जीती थीं। BJP ने 132 सीट पर जीत हासिल की जबकि कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना को 57 और अजित पवार नीत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) को 41 सीट मिली थीं। राज्य विधानसभा चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को आ गये थे, लेकिन नई सरकार के गठन में समय लग रहा है।

ये भी पढ़ें: 'अखिलेश यादव का DNA हिंदू विरोधी, रामभक्तों पर गोलियां...', सपा सुप्रीमो पर गिरिराज सिंह का पलटवार

Advertisement
Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड