अपडेटेड 1 October 2024 at 21:15 IST
महाराष्ट्र: अमित शाह ने मुंबई में भाजपा विधायकों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की
अमित शाह ने मंगलवार को राज्य के अपने दौरे के दौरान यहां पार्टी विधायकों और चुनिंदा कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।
- भारत
- 1 min read

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले केंद्रीय गृह मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने मंगलवार को राज्य के अपने दौरे के दौरान यहां पार्टी विधायकों और चुनिंदा कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।
उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले और पार्टी की मुंबई इकाई के प्रमुख आशीष शेलार समेत अन्य लोग दादर में आयोजित बैठक में मौजूद थे। शाह ने बैठक को संबोधित भी किया।
मुंबई में 36 विधानसभा सीट हैं, जिनमें से 2019 के चुनाव में भाजपा ने 16 सीट जीती थीं। नवम्बर में 288 सदस्यीय राज्य विधानसभा के लिए चुनाव होने की उम्मीद है।
शाह पिछले दो सप्ताह में तीसरी बार महाराष्ट्र के दौरे पर आये हैं। उन्होंने पिछले महीने विदर्भ क्षेत्र का दौरा किया था, जहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय विधायकों से मुलाकात की थी। इसके बाद भाजपा के पूर्व अध्यक्ष ने उत्तर महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और पश्चिमी महाराष्ट्र में भी इसी तरह की बैठकें कीं। महाराष्ट्र में भाजपा सत्तारूढ़ महायुति का हिस्सा है, जिसमें राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और शिवसेना भी शामिल हैं।
Advertisement
Published By : Deepak Gupta
पब्लिश्ड 1 October 2024 at 21:15 IST