Maharashtra: कल ही डिप्टी CM पद की शपथ ले सकती हैं अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा, विधायक दल की बैठक में नेता चुना जाना तय

Maharashtra Deputy CM : Ajit Pawar के प्लेन क्रैश में असामयिक निधन के बाद शनिवार को NCP विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। बैठक में सुनेत्रा पवार को सर्वसम्मति से नेता चुना जा सकता है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Maharashtra Ajit Pawar wife Sunetra may take oath as Deputy CM tomorrow
कल ही डिप्टी CM पद की शपथ ले सकती हैं अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा | Image: ANI

Maharashtra News : अजित पवार के असामयिक निधन से महाराष्ट्र की राजनीति में पैदा हुए संकट के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) ने तेजी से कदम उठाए हैं। उपमुख्यमंत्री पद के साथ-साथ NCP विधायक दल के नेता का पद भी खाली हो गया था, जिसे भरने के लिए पार्टी ने बड़ा फैसला लिया है।

शनिवार को मुंबई में एनसीपी विधायकों की बैठक बुलाई गई है, जिसमें अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार को विधायक दल का नेता चुना जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक, इस चयन पर लगभग सर्वसम्मति बन चुकी है। छगन भुजबल जैसे नेताओं ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि सुनेत्रा पवार को इस पद पर नियुक्त किया जाएगा और यह फैसला बैठक में औपचारिक रूप से लिया जाएगा।

शनिवार को ही ले सकती हैं शपथ 

बैठक के तुरंत बाद सुनेत्रा पवार का शपथग्रहण समारोह आयोजित होने की संभावना है। यह समारोह सादगीपूर्ण तरीके से संपन्न होगा, जिसमें राज्यपाल आचार्य देवव्रत की उपलब्धता के आधार पर समय निर्धारित किया जाएगा। इसके साथ ही उन्हें महाराष्ट्र मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। चर्चा है कि सुनेत्रा को अजित पवार की जगह पर उपमुख्यमंत्री पद दिया जा सकता है।

NCP नेता की मुख्यमंत्री फडणवीस से मुलाकात 

इससे पहले शुक्रवार को NCP के प्रमुख नेता प्रफुल्ल पटेल, छगन भुजबल और सुनील तटकरे ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से वर्षा निवास पर मुलाकात की। इस बैठक में पार्टी ने मुख्यमंत्री को औपचारिक रूप से सूचित किया कि सुनेत्रा पवार को विधायक दल का नेता चुना जाएगा। मुलाकात के बाद चयन पत्र मुख्यमंत्री को सौंपा जाएगा, जिसके आधार पर शपथग्रहण की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

Advertisement

सुनेत्रा पवार वर्तमान में राज्यसभा सांसद हैं और पवार परिवार की राजनीतिक विरासत को संभालने में सक्षम मानी जा रही हैं। पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता उन्हें अजित पवार की जगह लेने के लिए उपयुक्त मानते हैं, ताकि एनसीपी की एकजुटता और महायुति सरकार में उसकी स्थिति मजबूत बनी रहे। बारामती सीट पर उपचुनाव की स्थिति बनने के कारण परिवार के किसी सदस्य के चुनाव लड़ने की भी चर्चा है।

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान PM शहबाज शरीफ की घोर बेइज्जती: आकाश चोपड़ा ने दिखाया आईना, कहा- 20 रनों की जीत, लेकिन जैसे जंग...
 

Advertisement
Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड