ये अंगूठा काटने की बात करते हैं, कांग्रेस राज में सिखों के गले काटे गए- अनुराग ने दिया राहुल को जवाब

Parliament: राहुल गांधी पर भड़कते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि आप संविधान को जेब में लेकर घूमते हैं। इन लोगों ने संविधान को तार-तार करने का काम किया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Anurag Thakur vs Rahul Gandhi
Anurag Thakur vs Rahul Gandhi | Image: Sansad TV

Anurag Thakur Vs Rahul Gandhi: अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को जवाब दिया है। भारत के संविधान को अपनाने की 75वीं वर्षगांठ पर लोकसभा में चर्चा हो रही है। शनिवार को राहुल गांधी ने बहस में हिस्सा लेते हुए संविधान के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी को घेरा था। उसके बाद अनुराग ठाकुर ने सदन में ही राहुल को जवाब दिया और कहा कि मैंने पहले भी कहा था कि बहुत लोग संविधान लेकर घूमते हैं, लेकिन ये नहीं बता पाए कि संविधान में पन्ने कितने हैं। क्योकि वो लोग पन्नों को नहीं देखते।

पहले राहुल गांधी ने सदन में एकलव्य की कहानी सुनाई और फिर बीजेपी की सरकार पर सवाल उठाए। राहुल ने सदन में कहा कि जैसे द्रोणाचार्य जी ने एकलव्य का अंगूठा काटा वैसे ही आप हिन्दुस्तान के युवाओं का सबका अंगूठा काटते हो। आप अग्निवीर योजना लाए तो युवाओं का अंगूठा काटते हो। आज किसानों पर आंसू गैस छोड़ी गई, आप किसानों का अंगूठा काटते हो। राहुल ने कहा कि संविधान में कहीं नहीं लिखा है कि अग्निवीर होना चाहिए। कहीं नहीं लिखा है युवाओं का हुनर छीनना चाहिए। मोनोपोली होनी चाहिए ये कहीं नहीं लिखा। इसके बाद अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस सांसद को जवाब दिया।

अनुराग ठाकुर ने दिया राहुल को जवाब

अनुराग ठाकुर ने पहले संविधान के कुछ प्वाइंट बताते हुए कांग्रेस को उसका इतिहास याद दिया। उन्होंने कहा कि ये संविधान की ताकत थी, जिसने इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को खत्म किया था। ये जो संविधान की कॉपी लेकर राहुल गांधी घूमते हैं, उसी में लिखा है कि इंदिरा गांधी की यातनाएं और इमरजेंसी को खत्म किया तो वो बाबा साहेब अंबेडकर का संविधान था। उसी संविधान ने देश को बचाया। गांधी परिवार और कांग्रेस पार्टी का पूरा कारनामा इसके अंदर लिखा है।

राहुल को जवाब देते हुए बीजेपी सांसद ने कहा कि ये मनगढ़ंत आरोप लगाते हैं। ये बीजेपी को लोगों को कहते हैं कि ये अंगूठा काटते हैं तो कांग्रेस के राज में सिखों के गले काटे गए। सिखों का कल्तेआम किया गया। कांग्रेस के राज में दंगे सबसे ज्यादा हुए। कांग्रेस को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए। अगर माफी नहीं मांगेंगे तो कितना भी संविधान जेब में डालिए। आप संविधान को जेब में लेकर घूमते हैं। इन लोगों ने संविधान को तार-तार करने का काम किया है। इन लोगों को देश से माफी मांगनी चाहिए।

Advertisement

यह भी पढ़ें: '6-7 साल के युवा...' जब एकलव्य की कहानी सुना रहे राहुल की फिसली जुबान

Advertisement
Published By:
 Dalchand Kumar
पब्लिश्ड