Rahul Gandhi: '6-7 साल के युवा...' जब एकलव्य की कहानी बताते-बताते संसद में फिसली राहुल की जुबान

Parliament Session: कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी की लोकसभा में संविधान पर चर्चा के दौरान जुबान फिसल गई। राहुल गांधी 6-7 साल के बच्चे को युवा बता रहे थे।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Rahul Gandhi in Lok Sabha
Rahul Gandhi in Lok Sabha | Image: Sansad TV

Rahul Gandhi in Lok Sabha : कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी की लोकसभा में संविधान पर चर्चा के दौरान जुबान फिसल गई। राहुल गांधी 6-7 साल के बच्चे को युवा बता रहे थे। सदन के भीतर सत्तापक्ष के सदस्य इस पर हंसने लगे और कांग्रेस सांसद को अपनी लाइन सही करने को कहा। उसके बाद राहुल गांधी ने गलती सुधारी।

राहुल गांधी सदन में एकलव्य की कहानी बता रहे थे। कांग्रेस सांसद ने कहा कि जब में छोटा था तो दिल्ली के चारों ओर जंगल हुआ करता था। एम्स के बगल से जंगल शुरू हुआ करता था। वैसे ही जंगल में हजारों साल पहले एक युवा, 6-7 साल का युवा हर रोज सुबह 4 बजे उठकर। राहुल गांधी इतना बोले ही थे कि दूसरी तरफ से हल्ला होने लगा और बताया गया कि 6-7 साल का युवा नहीं बच्चा। उसके बाद राहुल गांधी ने अपनी गलती सुधारी।

राहुल गांधी ने सुनाई एकलव्य की कहानी

अपनी बात आगे रखते हुए कांग्रेस सांसद ने कहा कि 'एक 6-7 साल का बच्चा सुबह उठकर तपस्या किया करता था। घंटों तपस्या की, सालों तपस्या की और धनुष लेकर तपस्या की। 'वो लड़का एकलव्य था। वो द्रोणाचार्य जी के पास गया और कहा कि मैं कई साल से तपस्या की है, आप मेरे गुरू बनिए। लेकिन द्रोणाचार्य जी ने कहा कि आप ऊंची जाति के नहीं हो मैं आपका गुरू नहीं बनूंगा। एकलव्य ने फिर से तपस्या की। एक दिन उसी जंगल से पांडवों के साथ द्रोणाचार्य जी गुजरे। उन्होंने देखा कि एक कुत्ता तीरों के बीच फंसा था। एक तीर मुंह में था। एकलव्य ने अहिंसा के साथ कुत्ते को शांत किया था। द्रोणाचार्य जी वहां आते हैं और पूछते हैं कि ये तुम्हें किसने सिखाया। एकलव्य ने बताया कि कैसे मूर्ति बनाकर उसने विद्या सीखी है। उसके बाद द्रोणाचार्य जी के कहने पर एकलव्य ने अंगूठा काटकर दे दिया।'

राहुल गांधी ने सरकार पर बोला हमला

राहुल गांधी ने सदन में कहा कि जैसे द्रोणाचार्य जी ने एकलव्य का अंगूठा काटा वैसे ही आप हिन्दुस्तान के युवाओं का सबका अंगूठा काटते हो। जब आप अडानी को धारावी देते हो तो आप युवाओं का अंगूठा काटते हो। आप अडानी की मदद करते हो तो बाकी सारे बिजनेसमैन, जो ईमानदारी से काम करते हैं उनका अंगूठा काटते हो। जैसे एकलव्य ने प्रैक्टिस की थी, वैसे ही युवा 4 बजे उठकर एक्जाम की तैयारी करते हैं, लेकिन आप अग्निवीर योजना लाए तो युवाओं का अंगूठा काटते हो। पेपर लीक 70 बार हुआ। आज किसानों पर आंसू गैस छोड़ी गई, आप किसानों का अंगूठा काटते हो। उन्होंने कहा कि संविधान में कहीं नहीं लिखा है कि अग्निवीर होना चाहिए। कहीं नहीं लिखा है युवाओं का हुनर छीनना चाहिए। मोनोपोली होनी चाहिए ये कहीं नहीं लिखा।

Advertisement

यह भी पढ़ें: लोकसभा में ऐसा क्या हुआ, किरेन रिजिजू की बात सुनकर ओम बिरला भी हंस पड़े
 

Published By:
 Dalchand Kumar
पब्लिश्ड